NEET PG 2022 काउंसलिंग में दखल देकर छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते- सुप्रीम कोर्ट

Published : Aug 29, 2022, 11:42 AM ISTUpdated : Aug 29, 2022, 12:00 PM IST
NEET PG 2022 काउंसलिंग में दखल देकर छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते- सुप्रीम कोर्ट

सार

1 सितंबर, 2022 से नीट पीजी के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अखिल भारतीय कोटे की 50 फीसदी सीटों और मेडिकल और डेंटल कालेजों की 50 फीसदी राज्य कोटे की सीटों पर एक साथ काउंसलिंग होगी।

करियर डेस्क : 1 सितंबर, 2022 से नीट पीजी की काउसलिंग (NEET PG 2022 Counseling) होने जा रही है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक याचिका पर टिप्पणी करते हुए इसमें दखल देने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वह नीट-पीजी 2022 काउंसलिंग में किसी भी तरह से दखल नहीं देगा और न ही इसे रोकेगा, क्योंकि छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते हैं। बता दें कि इससे पहले 29 जुलाई, 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन डाक्टरों की एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें नीट पीजी 2018 के रेगुलेशन 9 (3) को रद्द करने की मांग की गई थी। तब जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने इस याचिका को खारिज किया। 

NEET PG 2022 Counseling Schedule
नीट पीजी काउंसलिंग की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआज- 1 सितंबर, 2022
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 4 सितंबर, 2022 शाम 4 बजे तक
रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की तारीख- 4 सितंबर, 2022 रात 8 बजे तक
नीट पीजी काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग की डेट- 2 सितंबर से 5 सितंबर, 2022 की शाम 5 बजे तक
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए च्वॉइस लॉकिंग-  5 सितंबर, 2022  की दोपहर 3 बजे से रात 11.55 बजे तक
सीट अलॉटमेंट की तारीख- 6 से 7 सितंबर, 2022

काउंसलिंग का रिजल्ट कब
नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद 8 सितंबर, 2022 को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स को जो भई कॉलेज या संस्थान अलॉट किए जाएंगे, वहां 9 सितंबर से 13 सितंबर, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा। इसी दौरान उन्हें एडमिशन दिया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एक अस्थायी शेड्यूल है। किसी भी अपडेट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़ें
NEET PG 2022 की काउंसलिंग से पहले खुशखबरी : 22 राज्यों में बढ़ेंगी मेडिकल की 5,930 सीटें, देखें कहां कितनी

बिना NEET क्वॉलीफाई किए भी मेडिकल फील्ड में बना सकते है शानदार करियर, जानें कहां-कहां है अपॉर्चुनिटी

PREV

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए