केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को भी पूरा किया जाएगा। इसके लिए डीएनबी की पात्रता को मान्यता मिल गई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज अपग्रेडेशन के लिए सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉग बनाकर 75 प्रोजेक्ट को मंजूर किया गया है।

करियर डेस्क : नीट पीजी (NEET PG 2022) की काउंसलिंग से पहले इसकी तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि देश के 22 राज्यों में नीट पीजी की 5,930 सीटें बढ़ाई जाएंगी। लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने बताया कि सेंट्रली स्पोंसर्ड स्कीम (CSS) के तहत राज्यों के मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा। वहां पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटें बढ़ेंगी और नए पीजी लेवल पर नए कोर्स भी स्टार्ट किए जाएंगे। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीटें बढ़ाने को सरकार ने मंजूरी दी है। सीटें दो फेज में बढ़ाई जाएंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 सितबंर, 2022 से नीट पीजी की काउंसलिंग
बता दें कि 1 सितंबर, 2022 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test) की काउंसलिंग शुरू हो रही है। इस दौरान छात्र ऑल इंडिया, स्टेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज और केंद्रीय और डीम्ड यूनिवर्सिटी में अपनी पसंद चुन भर सकेंगे। पीजी काउंसलिंग सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, डीम्ड विश्वविद्यालयों और ऑल इंडिया कोटे की 50 प्रतिशत सीटों और मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की राज्य कोटे की 50 प्रतिशत सीटों पर एक साथ शुरू की जाएंगी। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी।

किस राज्य में नीट पीजी की कितनी सीटें बढ़ेंगी
पहले चरण में कुल 4058 सीटें बढ़ेंगी
महाराष्ट्र- 692 सीट
पश्चिम बंगाल- 466 सीट
आंध्र प्रदेश- 410 सीट
राजस्थान- 297 सीट
तेलंगाना- 279 सीट
उत्तर प्रदेश- 265 सीट
मध्य प्रदेश- 203 सीट
बिहार- 199 सीट
केरल- 150 सीट
असम- 143 सीट
जम्मू और कश्मीर- 127 सीट
गोवा- 124 सीट
त्रिपुरा- 115 सीट
उड़ीसा- 107 सीट
झारखंड- 102 सीट
पंजाब- 87 सीट
गुजरात- 86 सीट
छत्तीसगढ़- 79 सीट
उत्तराखंड- 62 सीट
चंडीगढ़- 48 सीट
हिमाचल प्रदेश- 17 सीट

दूसरे चरण में कुल 1872 सीटें बढ़ेंगी
राजस्थान- 977 सीट
मध्य प्रदेश- 646 सीट
बिहार- 115 सीट
कर्नाटक- 70 सीट
गुजरात- 64 सीट

इसे भी पढ़ें
NEET Answer Key 2022: जानें कब आएगा नीट यूजी का आंसर-की, कितना होगा कट-ऑफ, कैसे होगी मार्किंग

बिना NEET क्वॉलीफाई किए भी मेडिकल फील्ड में बना सकते है शानदार करियर, जानें कहां-कहां है अपॉर्चुनिटी