बस कुछ देर बाद शुरू होगा NEET-PG- 2023 का रजिस्ट्रेशन, डिटेल प्रॉसेस के लिए क्लिक करें ये रिपोर्ट

Published : Jan 07, 2023, 12:28 PM IST
बस कुछ देर बाद शुरू होगा NEET-PG- 2023 का रजिस्ट्रेशन, डिटेल प्रॉसेस के लिए क्लिक करें ये रिपोर्ट

सार

NEET PG 2023 registration starts today: NBEMS आज दोपहर 3 बजे से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए एडिट विंडो 14 से 17 फरवरी, 2023 तक खुलेगी।

एजुकेशन डेस्क। NEET PG 2023 registration starts today: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज  यानी NBEMS (National Board of Examination in Medical sciences) आज, शनिवार 7 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे से नीट-पोस्ट ग्रेजुएट-2023 (NEET PG 2023) के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज दोपहर 3 बजे से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट पीजी 2023 आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए एडिट विंडो 14 से 17 फरवरी, 2023 तक खुलेगी।

NBE ने आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2023 सूचना बुलेटिन भी जारी किया है। इसके अनुसार, नीट पीजी 2023 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीट पीजी 2023 के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर आवेदन कर सकेंगे। नीट पीजी 2023 की परीक्षा 5 मार्च 2023 को होगी। 

एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2023 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए एडिट विंडो 14 से 17 फरवरी 2023 तक खुलेगी। नीट पीजी प्रवेश पत्र-2023 27 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। नीट पीजी 2023 के रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च 2023 को की जाएगी। उम्मीदवार यहां नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आवेदन करने की प्रक्रिया जांच सकते हैं। 

यहां चेक करें नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन कैसे करें- 

  • उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in को ओपन करें। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर 'NEET PG 2023' टैब पर क्लिक करें। 
  • अब 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और अन्य सभी डिटेल भरें। 
  • इसके बाद मांगे गए संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। 
  • अब अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अपना एनईईटी पीजी 2023 आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी को सेव करके रख लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?