
NEET PG 2026 City Intimation Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 11 अगस्त 2026 को NEET PG परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2026 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। इस साल NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी है। जानिए NEET PG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें, उसमें क्या-क्या डिटेल मिलेगा और एडमिट कार्ड कब आएगा?
सिटी इंटिमेशन स्लिप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले यह पता चल जाएगा कि उनका NEET PG 2026 Exam City कौन सा है। इससे बाहर से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थी समय रहते यात्रा और ठहरने की तैयारी कर सकेंगे। इस स्लिप में उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय तथा आवंटित परीक्षा शहर जैसी जानकारियां दी जाएंगी।
उम्मीदवारों को यह अंतर जरूर समझ लेना चाहिए कि NEET PG City Intimation Slip और Admit Card अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स हैं। सिटी स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देती है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता जरूरी नहीं होता।
NBEMS के शेड्यूल के मुताबिक NEET PG Admit Card 2026 को 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इसी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र का पूरा पता और जरूरी परीक्षा संबंधी निर्देश मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- जॉब थी लेकिन कोई करने को तैयार नहीं! HR की बात सुनकर खिसक गई पैरों तले जमीन
ये भी पढ़ें- CEO Hiring Story: 50 हज़ार ज़्यादा सैलरी मांगी, लैपटॉप लिया और गायब हो गई नई कर्मचारी!
इसलिए अभी उम्मीदवारों का पहला काम परीक्षा शहर की जानकारी देखना और आगे की यात्रा की तैयारी करना है। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होते ही केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम दोबारा चेक करना जरूरी होगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।