NEET PG Counseling Schedule 2022: एक सितंबर से शुरू हो रही नीट पीजी की काउंसलिंग, जानें किस दिन क्या होगा

Published : Aug 11, 2022, 02:53 PM IST
NEET PG Counseling Schedule 2022: एक सितंबर से शुरू हो रही नीट पीजी की काउंसलिंग, जानें किस दिन क्या होगा

सार

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की तरफ से नीट पीजी 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही कैंडिडेट्स को काउंसलिंग तारीखों का इंतजार था। उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी एक-एक दिन की जानकारी यहां देख सकते हैं।

करियर डेस्क : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG 2022) काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट पोस्ट ग्रेजुएट-2022 की परीक्षा क्वॉलीफाई कर चुके कैंडिडेट्स एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर  mcc.mic.in पर जाकर काउंसलिंग की तारीखें चेक कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआज 1 सितंबर, 2022 से होगी। बता दें कि पहले राउंड की काउंसलिंग अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटें और डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 100 प्रतिशत सीटों के लिए की जाएगी। उम्मीदवार काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें यहां चेक करें..

NEET PG Counseling कब क्या होगा

  • नीट पीजी काउंसलिंग की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआज 1 सितंबर, 2022 से होगी। 
  • उम्मीदवार 4 सितंबर, 2022 को शाम 4 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन फीस 4 सितंबर, 2022 को रात 8 बजे तक जमा की जा सकेगी।
  • 2 सितंबर से 5 सितंबर, 2022 की शाम 5 बजे तक नीट पीजी काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग होगी।
  • नीट पीजी काउंसलिंग के लिए च्वॉइस लॉकिंग  5 सितंबर, 2022  की दोपहर 3 बजे से रात 11.55 बजे तक कर सकेंगे
  • 6 से 7 सितंबर, 2022 को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।

कब जारी होगा काउंसलिंग का रिजल्ट
नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 सितंबर, 2022 को फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अलॉट किए गए कॉलेज या संस्थान में 9 सितंबर से 13 सितंबर, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा। इसी दौरान उन्हें एडमिशन दिया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एक अस्थायी शेड्यूल है। रिजस्ट्रेशन या काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे।  

इसे भी पढ़ें
NEET UG Answer Key 2022: इसी हफ्ते खत्म हो सकता है इंतजार, नीट आंसर-की को लेकर लेटेस्ट अपडेट

NEET Result 2022 : जानिए कितना रहा था पिछले दो साल का कट-ऑफ, कैटेगरी वाइज देखिए

PREV

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए