NEET PG Counseling Schedule 2022: एक सितंबर से शुरू हो रही नीट पीजी की काउंसलिंग, जानें किस दिन क्या होगा

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की तरफ से नीट पीजी 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही कैंडिडेट्स को काउंसलिंग तारीखों का इंतजार था। उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी एक-एक दिन की जानकारी यहां देख सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2022 9:23 AM IST

करियर डेस्क : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG 2022) काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट पोस्ट ग्रेजुएट-2022 की परीक्षा क्वॉलीफाई कर चुके कैंडिडेट्स एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर  mcc.mic.in पर जाकर काउंसलिंग की तारीखें चेक कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआज 1 सितंबर, 2022 से होगी। बता दें कि पहले राउंड की काउंसलिंग अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटें और डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 100 प्रतिशत सीटों के लिए की जाएगी। उम्मीदवार काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें यहां चेक करें..

NEET PG Counseling कब क्या होगा

Latest Videos

कब जारी होगा काउंसलिंग का रिजल्ट
नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 सितंबर, 2022 को फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अलॉट किए गए कॉलेज या संस्थान में 9 सितंबर से 13 सितंबर, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा। इसी दौरान उन्हें एडमिशन दिया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एक अस्थायी शेड्यूल है। रिजस्ट्रेशन या काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे।  

इसे भी पढ़ें
NEET UG Answer Key 2022: इसी हफ्ते खत्म हो सकता है इंतजार, नीट आंसर-की को लेकर लेटेस्ट अपडेट

NEET Result 2022 : जानिए कितना रहा था पिछले दो साल का कट-ऑफ, कैटेगरी वाइज देखिए

Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ