
NEET UG Re Exam 2026 Paper Leak Viral Video Truth: NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा संपन्न होने के बाद अब एक नया खतरा सामने आया है, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने हाल ही में एक वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए साफ किया है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा पूरी तरह झूठा है। एजेंसी ने कहा कि वीडियो बनाकर और उसे जानबूझकर फैलाकर छात्रों को गुमराह करना एक गंभीर अपराध है। ऐसे में जानिए NEET-UG 2026 री एग्जाम को लेकर जारी फेक वीडियो, अफवाहों के जाल और गलत जानकारी से कैसे बचें, साथ ही जानें कि नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 2026 (NEET-UG 2026 Re-exam Result 2026) कब आएगा, NEET-UG 2026 आंसर की (NEET-UG 2026 Answer Key) को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इस बार परीक्षा से ज्यादा चर्चा परीक्षा के बाद फैल रही सूचनाओं की हो रही है। करीब 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है और ऐसे में हर छोटी-बड़ी खबर उनके भविष्य से जुड़ी चिंता को बढ़ा देती है। विशेषज्ञों का मानना है कि फेक वीडियो और अपुष्ट दावे छात्रों के मानसिक तनाव को कई गुना बढ़ा देते हैं। डिजिटल युग में परीक्षा से जुड़ी अफवाहें कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाती हैं। कई बार पुरानी तस्वीरें, एडिट किए गए वीडियो या बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के किए गए दावे वायरल हो जाते हैं। ऐसे कंटेंट का मकसद अक्सर सनसनी फैलाना, व्यूज हासिल करना या छात्रों को भ्रमित करना होता है।
NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस ऑथेंटिकेशन, सीसीटीवी निगरानी, जैमर और दो-स्तरीय फ्रिस्किंग जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की गई थीं।
A video is being circulated on social media claiming that the NEET (UG) 2026 Re-Examination question paper was leaked on Telegram before the examination.#PIBFactCheck
❌ This Claim is #FAKE
✅ According to @NTA_Exams, reports alleging paper leak are unfounded and false.
🔗… pic.twitter.com/KisqaBsbML— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 21, 2026
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी वायरल पोस्ट पर विश्वास करने से पहले तीन चीजें जरूर चे करें- क्या यह सूचना किसी आधिकारिक स्रोत से आई है? क्या इसे किसी विश्वसनीय मीडिया संस्थान ने सत्यापित किया है? और क्या इसके समर्थन में कोई ऑफिशियल डॉक्यूमेंट उपलब्ध है?
NEET UG 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट को लेकर छात्रों के बीच लगातार उत्सुकता बनी हुई है। जब NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह से रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि परिणाम "जितना जल्द संभव होगा" जारी कर दिया जाएगा। उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि NTA रिजल्ट प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की तैयारी में है और अनावश्यक देरी नहीं चाहता। साथ ही उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।
रिजल्ट घोषित करने से पहले NTA कुछ महत्वपूर्ण चरण पूरे करेगा। सबसे पहले, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की OMR शीट की स्कैन कॉपी और प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
NEET UG 2026 को लेकर इस समय में सही जानकारी और डिजिटल सतर्कता ही छात्रों की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। परिणाम आने तक अफवाहों से दूरी और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा ही सबसे समझदारी भरा कदम है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।