SSC CGL 2026 में बड़ा बदलाव! पहली बार लागू हुआ Sectional Timing, लाखों उम्मीदवारों के लिए अलर्ट

Published : Jun 22, 2026, 03:55 PM IST
SSC CGL 2026 Big Change

सार

SSC CGL 2026 Big Change First Time: SSC CGL 2026 में इस साल से पहली बार Sectional Timing लागू किया गया है। AAO पोस्ट की वापसी और 12,256 वैकेंसी के बीच जानें नए नियम व परीक्षा पैटर्न।

SSC CGL New Rules 2026: इस बार SSC CGL 2026 Notification जारी होते ही लाखों अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया। इस बार सिर्फ 12,256 पदों की बड़ी भर्ती ही खबर नहीं रहीहै, बल्कि आयोग ने परीक्षा के ढांचे में ऐसे बदलाव किए हैं जो तैयारी की रणनीति को पूरी तरह बदल सकते हैं। खासतौर पर असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर (AAO) पदों की वापसी तथा टियर-1 और टियर-2 में सेलेक्शन टाइमिंग (Sectional Timing) की शुरुआत को SSC CGL के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में माना जा रहा है। जानिए SSC CGL 2026 वैकेंसी डिटेल और इस बार SSC CGL 2026 में बड़ा बदलाव क्या है पूरी डिटेल।

SSC CGL 2026 Vacancy: 12,256 पदों पर भर्ती, लेकिन असली चर्चा बदलावों की

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 12,256 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। SSC CGL 2026 आवेदन की लास्ट डेट 22 जून 2026 रात 11 बजे निर्धारित की गई है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा पैटर्न में हुए बदलावों ने प्रतियोगिता को पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

AAO की वापसी: हाई सैलरी और प्रतिष्ठित पोस्ट फिर चर्चा में

कई वर्षों बाद SSC ने Assistant Audit Officer (AAO) और Assistant Accounts Officer पदों को फिर से शामिल किया है। ये पद पेय लेवल-8 के अंतर्गत आते हैं, जिनका वेतनमान अन्य कई SSC CGL पदों से बेहतर माना जाता है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को टियर-2 में अतिरिक्त Paper-III (Finance & Economics) देना होगा। ऐसे में कॉमर्स, फाइनेंस और अकाउंट्स बैकग्राउंड के अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

Sectional Timing: अब सिर्फ मजबूत विषयों के भरोसे नहीं निकल पाएगी परीक्षा

SSC CGL 2026 का सबसे बड़ा बदलाव Sectional Timing है। टियर-1 में अब प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का अलग समय मिलेगा। समय समाप्त होते ही सिस्टम स्वतः अगले सेक्शन पर चला जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि उम्मीदवार अब Quant या English में अतिरिक्त समय लगाकर दूसरे कमजोर सेक्शन की भरपाई नहीं कर पाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव उन अभ्यर्थियों को बढ़त देगा जिन्होंने सभी विषयों पर संतुलित तैयारी की है।

AI और Data Science छात्रों के लिए भी खुला नया रास्ता

SSC ने Statistical Investigator Grade-II पद की पात्रता में भी बड़ा विस्तार किया है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस जैसे आधुनिक विषयों के उम्मीदवार भी इस पद के लिए पात्र होंगे। डिजिटल और डेटा आधारित नौकरियों की बढ़ती मांग को देखते हुए SSC का यह कदम सरकारी भर्ती में नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

इंटरव्यू नहीं, दो चरणों में होगा चयन

SSC CGL 2026 में चयन प्रक्रिया पहले की तरह टियर-1, टियर-2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित रहेगी। खास बात यह है कि कोई इंटरव्यू नहीं होगा। टियर-1 केवल क्वालिफाइंग होगा, जबकि अंतिम मेरिट टियर-2 के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

SSC CGL 2026 अबतक आवदेन नहीं किया तो तुरंत करें

SSC अब बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप परीक्षा प्रणाली को आधुनिक बना रहा है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आज अंतिम मौका है। लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि नई परीक्षा संरचना को समझते हुए अपनी तैयारी की दिशा तय करें, क्योंकि इस बार सिर्फ मेहनत नहीं, सही रणनीति ही सफलता की कुंजी बनने वाली है।

SSC CGL 2026 Notification 2026 Download PDF

SSC CGL Apply Online 2026 Link

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

NEET Re-Exam का सबसे वायरल वीडियो: सिर्फ 2 मिनट की देरी और टूट गए डॉक्टर बनने के सपने, गिड़गिड़ाते रहे मां-बाप
NEET Re-Exam Result Date 2026: कब आएगा नीट यूजी का रिजल्ट? NTA चीफ ने दिया ये बड़ा हिंट