कोरोना के कारण स्थगित हुए NEST-2021 की परीक्षा, अप्लाई करने की डेट भी बढ़ी

Published : Jun 05, 2021, 07:24 PM ISTUpdated : Jun 05, 2021, 07:27 PM IST
कोरोना के कारण स्थगित हुए NEST-2021 की परीक्षा, अप्लाई करने की डेट भी बढ़ी

सार

इस एंट्रेंस एग्‍जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।

करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण के सीबीएसई समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही अब कम्पटीशन एग्जाम पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2021 को स्‍थगित कर दिया गया है।  nestexam.in पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें- मैथ्स के स्टूडेंट थे योगी आदित्यनाथ, ये हैं उनके पसंदीदा खेल, जानें उन्हें इन चीजों का है शौक

नोटिफिकेशन के अनुसार, 14 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया जाता है। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट ने अप्लाई करने की भी डेट बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 15 जुलाई, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। पहले लास्‍ट डेट 07 जून थी। परीक्षा की नई डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद एग्‍जाम डेट्स घोषित की जाएगी।

12वीं पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई
इस एंट्रेंस एग्‍जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर और मुंबई यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जरूरी होता है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च