- Home
- Career
- Education
- मैथ्स के स्टूडेंट थे योगी आदित्यनाथ, ये हैं उनके पसंदीदा खेल, जानें उन्हें इन चीजों का है शौक
मैथ्स के स्टूडेंट थे योगी आदित्यनाथ, ये हैं उनके पसंदीदा खेल, जानें उन्हें इन चीजों का है शौक
करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेज तर्रार बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) का 5 जून का जन्मदिन है। योगी आदित्यनाथ का नाम पहले अजय सिंह बिष्ट था। इनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (Uttarakhand) के एक छोटे से गांव में हुआ। तब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में ही था। पिता का नाम आनन्द सिंह विष्ट है और मां का नाम सावित्री देवी है। आइए जानते हैं योगी आदित्यनाथ की शिक्षा क्या है और उनके फेवरेट खेल कौन से हैं।

शुरुआती पढ़ाई
योगी आदित्यनाथ की शुरुआती पढ़ाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और मैथ्स से बीएससी की डिग्री हासिल की। बताया जाता है कि मैथ्स योगी का फेवरेट सब्जेक्ट था। 1993 में पढ़ाई के दौरान वो गोरखपुर पहुंचे। 15 फरवरी 1994 को गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा लेकर घर को छोड़ दिया और योगी बन गए।
बैडमिंटन और तैराकी
योगी आदित्यनाथ को अक्सर आपने राजनीतिक मंच में ही देखा होगा। लोग उनके भाषणों को सुनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योगी आदित्यनाथ को कौन सा खेल पसंद है। योगी आदित्यनाथ का पंसदीदा खेल बैडमिंटन और तैराकी है।
संन्याल लेने से पहले मन में थी दुविधा
योगी आदित्यनाथ ने ग्रेजुएशन के बाद संन्यास ले लिया। एक बा सीएम योगी ने बताया था कि संन्यास लेने के पहले उनके मन में कई तरह की दुविधाएं थीं। क्योंकि ऋषिकेश और हरिद्वार में रहकर के मेरे सामने कई चीजें आई थीं। उन्होंने कहा था कि मैं संन्यास का मतलब सेवा से जोड़कर देखना चाहता हूं।
26 साल में बने थे सांसद
संन्यास लेने के बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रहने लगे। अपने गुरू के आदेश पर उन्होंने पहली बार वर्ष 1998 में लोकसभा का चुनाव लड़ा औऱ जीत दर्ज की। तब इनकी उम्र मात्र 26 साल थी। सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड उनके नाम है। योगी आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं।
हथियारों और कारों के शौकीन
योगी आदित्यनाथ को हथियारों के साथ कारों के भी शौकीन हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद मर्सिडीज जीएल क्लास फुल साइज लग्जरी एसयूवी मिली है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियां हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर संसदीय सीट से लगातार पांच बार सांसद रहे। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्हें 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi