NIFT ने जारी किया एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड, इस खबर में दिया है डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Published : Jan 17, 2023, 11:46 AM IST
NIFT ने जारी किया एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड, इस खबर में दिया है डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

सार

NIFT 2023 Admit card: निफ्ट 2023 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर निफ्ट एडमिट कार्ड 2023 और एक फोटो पहचान पत्र लाना आवश्यक है। संस्था के अनुसार, मार्च के दूसरे सप्ताह में NIFT 2023 के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। NIFT 2023 Admit card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने NIFT 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने निफ्ट एग्जाम का रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस और पेमेंट ऑप्शन को पूरा कर लिया है, वे निफ्ट एडमिट कार्ड 2023 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in से उन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड प्रॉसेस तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा गाइडलाइंस और टिप्स के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

बता दें कि निफ्ट 2023 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर निफ्ट एडमिट कार्ड 2023 और एक फोटो पहचान पत्र लाना आवश्यक है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के अनुसार, मार्च के दूसरे सप्ताह में NIFT 2023 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

निफ्ट 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें- 
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 
1. आवेदक निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें। 
2. वेबसाइट के होमपेज पर 'निफ्ट 2023 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
3. लिंक एक नए टैब में खुलेगा, जिसमें लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। 
4. प्रवेश पत्र एक नए टैब में दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें। 
5. पीडीएफ के तौर पर डाउनलोड करने से पहले एडमिट कार्ड के सभी डिटेल को क्रॉस चेक कर लें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट रख लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?