Nobel Prize in Physics 2022: इन तीन वैज्ञानिकों को अपने इस प्रयोग के लिए मिला पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए चिकित्सा में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ शुरू हुई। फिजिक्स के लिए नोबल पुरस्कार की घोषणा के बाद बुधवार को रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार और गुरुवार को साहित्य का पुरस्कार दिया जाएगा।

Dheerendra Gopal | Published : Oct 4, 2022 11:13 AM IST / Updated: Oct 04 2022, 05:21 PM IST

Nobel Prize in Physics 2022: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में एक नोबल पुरस्कार का ऐलान किया गया है। फिजिक्स के क्षेत्र में साल 2022 के लिए नोबल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है। फिजिक्स के लिए नोबल पुरस्कार 2022 को एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को मिला है। स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज में मंगलवार को फिजिक्स में नोबल पुरस्कार 2022 से तीनों वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। इन तीनों को यह पुरस्कार उलझे हुए फोटोन, बेल इनीक्वेलिटी (Bell inequality) को एस्टेबलिश करने और क्वांटम इंफोर्मेशन की शुरुआत करने के लिए दिया गया है (experiments with entangled photons, establishing the violation of Bell inequalities and pioneering quantum information science)। नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए चिकित्सा में Nobel Prize के साथ शुरू हुई। 

2021 में इस कार्य के लिए इन तीन वैज्ञानिकों को मिला था पुरस्कार

फिजिक्स के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार 2021 को भी तीन वैज्ञानिकों को दिया गया था। तीन वैज्ञानिकों- स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को प्रकृति की जटिल ताकतों को समझाने और भविष्यवाणी करने में उनके काम के लिए दिया गया था। यह जलवायु परिवर्तन को समझने में बेहद सहायक और मील का पत्थर साबित होने वाला एक्सपेरिमेंट था।

बुधवार को रसायन और अगले दिन साहित्य के लिए होगी घोषणा

रसायन के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार का ऐलान बुधवार को किया जाएगा। जबकि साहित्य के क्षेत्र के लिए इस साल के नोबल पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को किया जाना तय है। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी जबकि अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है नोबल प्राइज

नोबल प्राइज, दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। यह विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में दिया जाता है। यह स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है और इसकी कीमत 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($ 900,357) है।

यह भी पढ़ें:

द्रौपदी पर्वत शिखर पर हिमस्खलन: 10 पर्वतारोहियों की मौत, 11 की तलाश जारी, 8 को सुरक्षित निकाला गया

'साहब' ने अपने लिए खरीदी अवैध तरीके से 29 गाड़ियां, HC की तल्ख टिप्पणी-देश में घोटालों से बड़ा है जांच घोटाला

Share this article
click me!