NTA UGC NET Result 2022 : यूजीसी नेट का रिजल्ट चेक करते वक्त काम आएंगे ये 5 स्टेप्स, जानें जरूरी बात

Published : Nov 04, 2022, 01:30 PM IST
NTA UGC NET Result 2022 : यूजीसी नेट का रिजल्ट चेक करते वक्त काम आएंगे ये 5 स्टेप्स, जानें जरूरी बात

सार

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर रिजल्ट की जानकारी देते हुए बताया कि 5 नवंबर, 2022 को नेट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि 1 नवंबर, 2022 को आंसर की जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।  

करियर डेस्क : यूजीसी नेट का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए (NTA) कल यानी 5 नवंबर, 2022 को यूजीसी नेट (UGC NET 2022) का रिजल्ट (UGC NET Result 2022) जारी करने जा रहा है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

NTA UGC NET Result 2022 Direct Link
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ पर क्लिक कर भी नतीजे देख सकते हैं। यूजीसी के अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा- 'UGC NET के रिजल्ट 5 नवंबर, शनिवार को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

How To Check UGC NET Result 2022
स्टेप 1. सबसे पहले एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2. होमपेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. अब अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें.
स्टेप 4. यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 5. रिजल्ट चेक कर लें और डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंटआउट ले लें.

यूजीसी नेट आंसर की
बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया गया था। 1 नंबर, 2022 को आंसर की जारी की गई थी। इसके बाद अब 5 नवंबर को रिजल्ट जारी होने जा रहे है। इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब तक इतने एडमिशन, आंकड़ों में समझें 2nd राउंड के बाद अब कितनी सीटें खाली

CTET 2022 : सीटेट से पहले जान लें ये विशेष नियम, इस बार इसी के दायरे में होगी परीक्षा


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर