Oracle New CFO Salary: सैलरी इतनी कि उड़ जाएंगे होश, जानिए हिलेरी मैक्ससन की पढ़ाई

Published : Apr 08, 2026, 12:55 PM IST

Oracle CFO Hilary Maxson Salary: हाल ही में हजारों कर्माचरियों की छंटनी करने वाली कंपनी Oracle की नई CFO हिलेरी मैक्ससन चर्चा में हैं। जानिए हिलेरी मैक्ससन कौन हैं, सैलरी, एजुकेशन, करियर से जुड़ी पूरी जानकारी।

PREV
15
कौन हैं Oracle की नई CFO हिलेरी मैक्ससन

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Oracle ने जहां हजारों कर्मचारियों को अचानक नौकरी से बाहर किया, वहीं अब उसने अपने फाइनेंशियल लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए नई CFO की नियुक्ति कर दी है। लेऑफ्स के ठीक बाद Oracle ने हिलेरी मैक्ससन (Hilary Maxson) को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। हिलेरी मैक्ससन (Hilary Maxson) एक अनुभवी फाइनेंशियल लीडर हैं, जिन्हें टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का गहरा अनुभव है। Oracle में आने से पहले वे Schneider Electric में ग्रुप CFO रह चुकी हैं। Oracle के नए CFO बनने के बाद हिलेरी मैक्ससन की सैलरी भी चर्चा में है। जानिए हिलेरी मैक्ससन की सैलरी, एजुकेशन और करियर डिटेल।

25
हिलेरी मैक्ससन की सैलरी कितनी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oracle की नई CFO के तौर पर हिलेरी मैक्ससन की बेस सैलरी करीब 9.5 लाख डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये से ज्यादा) सालाना होगी। इसके अलावा उन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर करीब 25 लाख डॉलर तक का बोनस मिल सकता है। अगर सभी टारगेट पूरे होते हैं, तो उनकी कुल सालाना कमाई करीब 34.5 लाख डॉलर (लगभग 28-30 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है, जिसमें स्टॉक इंसेंटिव शामिल नहीं हैं।

35
हिलेरी मैक्ससन का एजुकेशन

हिलरी मैक्ससन की पढ़ाई कॉर्नेल विश्वविद्यालय से हुई है और उन्होंने कॉर्नेल जॉनसन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA किया है। वे Anglo American में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं और वहां ऑडिट कमेटी की चेयरमैन भी हैं।

45
Hilary Maxson का करियर

Hilary Maxson वर्तमान में Oracle की नई CFO नियुक्त की गई हैं। उनका करियर काफी दिलचस्प और अलग-अलग क्षेत्रों में फैला हुआ रहा है। उन्होंने बैंकिंग, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल कंपनियों में काम करते हुए अलग-अलग अनुभव हासिल किए हैं। हिलरी मैक्ससन ने अपने करियर की शुरुआत न्यूयॉर्क में फाइनेंशियल सर्विसेज से की। उन्होंने Bank of America और Citigroup जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया। यहां उनका काम ट्रेडिंग, सेल्स एनालिसिस और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ा था।

55
हिलेरी मैक्सन के पास एनर्जी सेक्टर में भी लंबा अनुभव

इसके बाद हिलेरी मैक्ससन ने The AES Corporation जॉइन किया, जहां करीब 10 साल तक काम करते हुए उन्होंने M&A की मैनेजिंग डायरेक्टर और अफ्रीका-एशिया की CFO जैसे अहम पद संभाले। इस दौरान उनका काम सिर्फ अकाउंटिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बड़े पावर प्रोजेक्ट्स, सरकारी डीलिंग, बजट, रिस्क मैनेजमेंट और फाइनेंसिंग जैसी जिम्मेदारियां भी शामिल रहीं। साल 2017 में उन्होंने Schneider Electric जॉइन किया और 2020 में ग्रुप CFO बन गईं। इस भूमिका में उन्होंने ग्लोबल फाइनेंस ऑपरेशंस, M&A और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स को लीड किया।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories