2026 में सही इंजीनियरिंग ब्रांच कैसे चुनें? ये 5 ऑप्शन बनेंगे गेमचेंजर
Career Apr 08 2026
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
जानिए सही इंजीनियरिंग ब्रांच कैसे चुनें?
12वीं के बाद इंजीनियरिंग ब्रांच चुनना सिर्फ कोर्स नहीं, करियर की दिशा तय करना है। जानिए सही इंजीनियरिंग ब्रांच कैसे चुनें।
Image credits: Getty
Hindi
बदल रहा है इंजीनियरिंग का पूरा खेल
ब्रांच चुनते समय ये ध्यान रखें कि अब इंजीनियरिंग सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं। कंपनियां ऐसे इंजीनियर चाहती हैं जिन्हें AI, डेटा, नई टेक्नोलॉजी की समझ के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स भी हो।
Image credits: Getty
Hindi
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) हर सेक्टर में डिमांड में है। इससे सॉफ्टवेयर, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और AI जैसी फील्ड में शानदार करियर ऑप्शन मिलते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस
AI और डेटा साइंस तेजी से बढ़ती फील्ड है। इसमें डेटा के जरिए फैसले लिए जाते हैं। इस ब्रांच से आप डेटा साइंटिस्ट, ML इंजीनियर और AI एक्सपर्ट बन सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
ECE में 5G, IoT और स्मार्ट डिवाइसेज का बड़ा रोल है। इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का स्कोप है और सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी मौके बढ़ रहे हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (नई टेक्नोलॉजी के साथ)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग अब ऑटोमेशन और रोबोटिक्स से जुड़कर और एडवांस हो गई है। इससे मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन और रोबोटिक्स में करियर बना सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
सिविल इंजीनियरिंग (सस्टेनेबिलिटी के साथ)
सिविल इंजीनियरिंग में स्मार्ट सिटी और ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स से मौके बढ़े हैं। इसमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में स्थिर और लंबा करियर मिलता है।
Image credits: Getty
Hindi
ब्रांच चुनते समय ये गलती न करें
ब्रांच चुनते समय सिर्फ ट्रेंड को फॉलो न करें। अपनी रुचि, स्किल और उस फील्ड के भविष्य को समझकर फैसला लें, तभी सही करियर पाथ चुन पाएंगे।
Image credits: Getty
Hindi
सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल्स पर फोकस करें
सिर्फ डिग्री काफी नहीं है। इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस से अपनी स्किल्स मजबूत करें, यही आपको जॉब रेडी बनाएगा।