कौन है वो छात्र जिसका पीएम मोदी ने लिया ऑटोग्राफ, लड़के ने ऐसी चीज बनाई की पीएम ने मांग कर जेब में रख लिया

Published : Apr 01, 2022, 11:49 AM IST
कौन है वो छात्र जिसका पीएम मोदी ने लिया ऑटोग्राफ, लड़के ने ऐसी चीज बनाई की पीएम ने मांग कर जेब में रख लिया

सार

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिएम में पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा करते हुए कहा- ये मेरा बड़ा प्रिय कार्यक्रम है, लेकिन कोरोना के कारण बीच में मैं आप जैसे साथियों से मिल नहीं पाया।  

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM modi) शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे। छात्रों से संवाद करने से पहले पीएम  मोदी ने छात्रों के द्वारा लगाई गई एग्जीबिशन का भी मुआयना किया। इस दौरान छात्रों ने पीएम मोदी को अपने एग्जीबिशन की जानकारी दी। इस दौरान पीएम मोदी को एक ऐसा रेडियो दिखा जिसे देखकर हो हंसने लगे। इस दौरान पीएम मोदी ने इसे बनाने वाले बच्चों का ऑटोग्राफ भी लिया और उस रेडियो को उन्होंने उन छात्रों को मांग कर अपने जेब में रख लिया।

इसे भी पढ़ें- pariksha pe charcha पैरेंट्स ने पूछा- बच्चे की जंक फूड्स की आदत कैसे छूटे, पीएम मोदी ने दिया था ऐसा जवाब

दरअसल, केन्द्रीय विद्यालय को दो छात्रों ने मिलकर एक छोटा सा रेडिया (ट्रांजिस्टर) है। जिस पर पीएम मोदी के हर महीने प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात का लिखा था। जिसे देखकर पीएम मोदी खुश हो गए। पीएम मोदी ने उस डमी ट्रांजिस्टर को देखकर छात्रों से कहा कि आप अपना ऑटोग्राफ दें। इस दौरान उन्होंने दोनों छात्रों का ऑटोग्राफ लेने के बाद उस डमी ट्रांजिस्टर को अपने पास रख लिया।

 एग्जीबिशन में कई राज्यों के छात्रों ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी की जानकारी दी। पीएम मोदी ने सभी छात्रों ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान स्वच्छ भारत समेत, कोरोना पर भारत की विजय समेत कई विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से विस्तार से बात की। 

पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि इस बार मैं कुछ बड़ा करने वाला हूं। जिन लोगों के सवाल के जवाब में यहां नहीं दे पता हूं उन लोगों के सवालों के जवाब में इस बार नमो ऐप के माध्यम से दूंगा। कार्यक्रम में पहला सवाल दिल्ली की खुशी ने किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि खुशी से चीजें शुरू हो रही हैं।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!