10वीं पास लोगों के लिए डाक विभाग में बंपर नौकरी, जानें किस उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई और कितनी होगी सैलरी

Published : May 04, 2022, 11:52 AM IST
10वीं पास लोगों के लिए डाक विभाग में बंपर नौकरी, जानें किस उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई और कितनी होगी सैलरी

सार

डाक विभाग के अंतर्गत इंडिया पोस्ट में 10वीं पास कैंडिडेट के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पद के लिए 38926 पदों पर भर्तियां करेगा। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। 

नई दिल्ली। भारत सरकार के डाक विभाग इंडिया पोस्ट (India Post GDS Recruitment) में बंपर नौकरी निकली हैं। इसके लिए डाक विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, देशभर के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS)के 38,926 पदों पर भर्ती होना है। आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस पोस्ट के लिए क्वॉलिफिकेशन 10वीं (हाईस्कूल) है।

जानें कितनी है इस पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र सीमा : 
डाक विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदक की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदक जीडीएस पोस्ट के लिए डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। 

जानें क्या है आवेदन की आखिरी तारीख : 
डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 38926 पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन देने की प्रक्रिया 2 मई, 2022 से शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन देने की अंतिम तारीख 5 जून, 2022 है। इस तारीख के बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 

इतनी होगी सैलरी : 
बता दें कि डाक विभाग ने जीडीएस पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर एक स्टेट के लिए है। इंडिया पोस्ट के लिए होने वाली इस भर्ती में नियुक्ति के बाद 10 से 12 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। 

ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 
जीडीएस पद के ऑनलाइन आवेदकों को ग्रामीण डाक सेवा भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए इन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। 
- 10वीं की मार्कशीट की स्कैन कॉपी
- जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो।
- अभ्यर्थी के स्कैन किए हुए साइन
- स्कैन किया गया पासपोर्ट साइज फोटो।

ये भी देखें : 
इन नौकरियों के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, कहीं सोने के लिए तो कहीं खाने के लिए मिलती है मोटी सैलरी
SBI में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!