
करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। खासकर उन कैंडिडेट्स के लिए जो रेलवे में जॉब करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (South East Central Railway, SECR) ने अप्रेंटिस पोस्ट की वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 1033 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों के लिए भर्ती प्रोसेस 25 अप्रैल से शुरू है। कैंडिडेट्स 24 मई तक इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि लास्ट जेट के बाद मिले फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 1033 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए डीआरएम ऑफिस, रायपुर डिवीजन के लिए 696 पद और वैगन रिपेयर शॉप के लिए 337 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के लिए कुछ क्राइटेरिया तय किए गए हैं। इसे पूरा करने वाले कैंडिडेट्स ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन देखें
इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मैट्रिक और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस एग्जाम के लिए रेलवे के द्वारा किसी भी तरह का रिटेन एग्जाम नहीं लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- इन नौकरियों के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, कहीं सोने के लिए तो कहीं खाने के लिए मिलती है मोटी सैलरी
इसे भी पढ़ें- SBI में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi