इस राज्य में नहीं होंगे PPT के एग्जाम, 10वीं के रिजल्ट पर मिलेगा एडमिशन, पिछले साल 44 फीसदी सीटें थी खाली

Published : May 13, 2021, 12:52 PM IST
इस राज्य में नहीं होंगे PPT के एग्जाम, 10वीं के रिजल्ट पर मिलेगा एडमिशन, पिछले साल 44 फीसदी सीटें थी खाली

सार

पीपीटी (PPT) की परीक्षा को आयोजित करने में कम से कम दो महीनों का वक्त लगता है। पीटीटी का रिजल्ट आने से पहले 10वीं के रिजल्ट आ जाते हैं जिस कारण बहुत से छात्र से 11वीं में एडमिशन ले लेते हैं।

करियर डेस्क. मध्यप्रदेश में इस बार प्री- पॉलिटेक्निक टेस्ट (PPT) नहीं होगा। सरकारी और प्रायवेट पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में एडमिशन 10वीं क्लास की मेरिट के अनुसार तय किया जाएगा। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) और राज्य सरकार ने यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लिया है। 10वीं कक्षा का रिजल्ट आने के बाद पीपीटी के लिए एडमिशन शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें- UG-PG के स्टूडेंट्स के लिए मौका: लेट फीस दिए बिना दे सकते हैं एग्जाम, 31 मई तक भरना होगा परीक्षा फॉर्म 

तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा एडमिशन की प्रोसेस ऑनलाइन होगी। विभाग द्वारा इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस फैसले के बाद डिप्लोमा इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ सकती है।  बीते साल भी कोरोना के कारण पीपीटी परीक्षा नहीं हुई थी। बीते साल केवल 56 फीसदी सीटें ही भर सकी थीं। राज्य में 28 हजार 213 सीटों में से केवल 15 हजार 969 सीटें ही भर पाईं थी।

इसे भी पढ़ें- Navodaya Vidyalaya: 6वीं क्लास की प्रवेश परीक्षा स्थगित, 30 लाख स्टूडेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

पीपीटी की परीक्षा को आयोजित करने में कम से कम दो महीनों का वक्त लगता है। पीटीटी का रिजल्ट आने से पहले 10वीं के रिजल्ट आ जाते हैं जिस कारण बहुत से छात्र से 11वीं में एडमिशन ले लेते हैं। अगर छात्रों को 10वीं के आधार पर एडमिशन मिलता है तो ऐसे में छात्र में इस फील्ड में आकर एडमिशन ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में पीपीटी की परीक्षा स्थगित
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो के कारण सीजी पीपीटी और सीजी प्री एमसीए आवेदन प्रक्रिया-2021  स्थगित कर किया गया है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के केस
राज्य में बुधवार को 8,970 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां अब तक 7 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,679 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.09 लाख एक्टिव केस हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!