PSSSB ने जारी किया क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट, कैंडिडेट्स ऐसे देखें अपने मार्क्स

Published : May 03, 2022, 03:57 PM IST
PSSSB ने जारी किया क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट, कैंडिडेट्स ऐसे देखें अपने मार्क्स

सार

इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशिलयल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (Subordinate Services Selection Board Punjab) आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in है। 

करियर डेस्क. पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (Subordinate Services Selection Board Punjab) द्वारा आयोजित  क्लर्क परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड के द्वारा क्लर्क एग्जाम (Clerk Exam) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे वो कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स सब्मिट करना होगा। 

कैसे देखें अपना रिजल्ट
इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशिलयल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स को रिजल्ट देखने में किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है। वो नीचे दिए गए आसन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

  • रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर कैंडिडेट्स को क्लर्क अकाउंट्स (विज्ञापन संख्या 19/2021)' या 'लिखित परीक्षा का परिणाम दिनांक 11/12/2021 का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें। 
  • अब यहां एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • जिन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है वो कैंडिडेट्स यहां पर अपना अंक देख सकते हैं। 
  • कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

कितने पदों के लिए भर्ती 
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से 3169 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स समेत कई पदों के लिए भर्तियां निकाली गई थीं।  इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को  23 अक्टूबर 2021 से 26 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया था। पीएसएसएसबी क्लर्क एग्जाम का आयोजन 11 दिसंबर 2021 को किया गया था। फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की प्रोसेस के लिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के ताजा अपडेट यहां जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- इन नौकरियों के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, कहीं सोने के लिए तो कहीं खाने के लिए मिलती है मोटी सैलरी

इसे भी पढ़ें- SBI में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!