Raihan Vadra Education Details: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा कौन हैं? जानें उनकी पढ़ाई, फोटोग्राफी करियर, पहली आर्ट एग्जिबिशन, नेटवर्थ, और मंगेतर अवीवा बैग के बारे में।
प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा उन लोगों में शरीक हैं, जिन्होंने राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद अपने करियर के लिए अलग क्षेत्र चुना। बेटे रेहान पेशे से फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने वाइल्ड लाइफ, स्ट्रीट फोटोग्राफी और आर्ट में दिलचस्पी है। साल 2021 में वह अपनी पहली सोलो आर्ट एग्जिबिशन भी आयोजित कर चुके हैं। हाल में दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनकी प्रदर्शनी "No Idea Is Final" में तस्वीरों को हटाने को लेकर विवाद सामने आया, जिसके बाद से वह चर्चा में हैं। रेहान का पहचान इस विवाद तक सीमित नहीं है, आइए जानते हैं उनकी पढ़ाई, करियर और नेटवर्थ से जुड़ी अहम बातें।
28
रेहान वाड्रा कौन हैं ?
रेहान प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। उनका परिवार भारतीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन में अपनी पहचान रखता है। इसके बावजूद रेहान ने सक्रिय राजनीति के बजाय फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट में रुचि दिखाई। वह कैमरे के जरिए प्रकृति, वन्यजीवों, शहरों और सामाजिक गतिविधियों को दर्ज करते हैं। उनकी कला में फोटोग्राफी के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं।
38
रेहान वाड्रा की एजुकेशन, कहां से की पढ़ाई?
रायहान वाड्रा ने देहरादून के फेमस दून स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की। यह भारत के जाने-माने बोर्डिंग स्कूलों में शामिल है। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रुचि क्रिएटिव एक्टीविटीज और कला में भी रही। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रेहान ने लंदन स्थित SOAS, University of London में दाखिला लिया। हालांकि समय के साथ फोटोग्राफी की तरफ उनका झुकाव बढ़ता गया और आगे चलकर उन्होंने कैमरे को अपना साथी बना लिया।
रेहान वाड्रा पेशे से फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट हैं। वह अलग-अलग विषयों पर तस्वीरें लेते हैं और अपने काम को कला प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। उनके काम से जुड़ी फोटोग्राफी की प्रमुख शैलियां हैं-
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी- इसमें जंगली जानवरों, पक्षियों और प्रकृति के दृश्यों को कैमरे में कैद किया जाता है।
स्ट्रीट फोटोग्राफी- शहरों, लोगों और रोजमर्रा की जिंदगी के वास्तविक पलों को तस्वीरों के जरिए दर्ज किया जाता है।
विजुअल आर्ट- तस्वीरों और अन्य दृश्य माध्यमों के जरिए विचारों, अनुभवों और भावनाओं को अभिव्यक्त किया जाता है।
58
रेहान वाड्रा की पहली एग्जिबिशन कब लगी थी?
रेहान वाड्रा ने साल 2021 में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो एग्जिबिशन 'Dark Perception' आयोजित की थी।इसके बाद 'Anumana' और 'Upamana' जैसी प्रदर्शनियों का भी आयोजन भी कर चुके हैं।
68
रेहान वाड्रा की नेटवर्थ कितनी है?
रेहान वाड्रा की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति के बारे में कोई सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति, फोटोग्राफी से होने वाली कमाई, फीस या सालाना आय का आधिकारिक विवरण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।
78
क्या रेहान वाड्रा राजनीति में आएंगे?
रेहान वाड्रा ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपनी पहचान मुख्य रूप से फोटोग्राफी और कला के क्षेत्र में बनाई है। उन्होंने राजनीति की पढ़ाई की है, लेकिन इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि वह सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगे। फिलहाल उनकी सार्वजनिक पहचान एक फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट के रूप में है। उनके भविष्य के करियर या राजनीति में आने को लेकर कोई निश्चित घोषणा उपलब्ध नहीं है
88
रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बैग कौन हैं?
करियर- एजुकेशन के साथ रेहान रायहान की निजी जिंदगी भी लोगों की दिलचस्पी का विषय रही है। वह अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही अवीवा बैग (Aviva Baig) से सगाई को लेकर भी चर्चा में आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायहान और अवीवा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।