रेलवे में निकली 1033 पदों के लिए भर्ती, 10वीं पास कैंडिडेट्स को भी मौका, जानें डिटेल्स

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मैट्रिक और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा।  

Pawan Tiwari | Published : May 4, 2022 6:22 AM IST

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। खासकर उन कैंडिडेट्स के लिए जो रेलवे में जॉब करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (South East Central Railway, SECR) ने अप्रेंटिस पोस्ट की वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 1033 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

इन पदों के लिए भर्ती प्रोसेस 25 अप्रैल से शुरू है। कैंडिडेट्स 24 मई तक इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि लास्ट जेट के बाद मिले फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।  साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 1033 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए डीआरएम ऑफिस, रायपुर डिवीजन के लिए 696 पद और वैगन रिपेयर शॉप के लिए 337 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Latest Videos

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के लिए कुछ क्राइटेरिया तय किए गए हैं। इसे पूरा करने वाले कैंडिडेट्स ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

नोटिफिकेशन देखें
इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मैट्रिक और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस एग्जाम के लिए रेलवे के द्वारा किसी भी तरह का रिटेन एग्जाम नहीं लिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- इन नौकरियों के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, कहीं सोने के लिए तो कहीं खाने के लिए मिलती है मोटी सैलरी

इसे भी पढ़ें- SBI में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज