
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 District Wise: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आखिरकार जारी हो चुका है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 31 मार्च सुबह 10 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे वर्चुअल तरीके से लॉन्च किया, वहीं बोर्ड के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। जानिए इस बार जिला वाइज रिजल्ट कैसा रहा? साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉप 10 जिलों की लिस्ट।
District wise Science Pass percentage की बात करें तो साइंस में डीडवाना (99.43%) सबसे आगे रहा। इसके बाद बाड़मेर और जोधपुर जैसे जिले भी 99% के आसपास रहे।
ये भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026 Toppers List: 99.8% हासिल कर दीपिका बनीं साइंस टॉपर, जानिए आर्ट्स और कॉमर्स में किसने किया टॉप?
District wise Arts Pass percentage की बात करें, तो आर्ट्स में राजसमंद (98.7%) नंबर 1 पर रहा, जबकि चित्तौड़गढ़ और डीडवाना भी काफी करीब रहे। यहां खास बात ये है कि आर्ट्स में भी छोटे जिलों का दबदबा दिखा। टॉप 10 के सभी जिले 98% के आसपास हैं, यानी यहां भी रिजल्ट काफी स्टेबल और संतुलित रहा।
ये भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, 96.23% छात्र पास, यहां है Direct Link
District wise Commerce Pass percentage की बात करें तो कॉमर्स में तो कई जिलों ने रिकॉर्ड बना दिया। बांसवाड़ा, दौसा, करौली, बलोतरा, डीग, कोटपुतली और सालुम्बर इन सभी 7 जिलों का रिजल्ट 100% रहा। यानी इन जिलों में एक भी छात्र फेल नहीं हुआ। बाकी जिलों में भी 99% से ज्यादा रिजल्ट रहा, जो बताता है कि कॉमर्स इस बार सबसे ज्यादा मजबूत स्ट्रीम रही।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।