
RBSE 12th Result 2026 Toppers List: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी करते हुए इतिहास रच दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे उदयपुर से ऑनलाइन माध्यम के जरिए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए। इस साल रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 96.23% छात्र सफल रहे। टॉपर्स की बात करें तो राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 99.62 फीसदी अंक लाकर नव्या और नरपत ने टॉप किया है। दोनों ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की। वहीं 99.8 फीसदी लाकर दीपिका राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर बनीं हैं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 स्ट्रीम वाइज टॉपर की बात करें तो 99.8 फीसदी लाकर दीपिका राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर बनीं हैं। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में लड़के ने बाजी मारी। वहीं आर्ट्स में नव्या मीणा और नरपत ने 99.62% स्कोर हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। राजस्थान बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स का नाम और परसेंटेज जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026: छात्र पास प्रतिशत: 92.64% , छात्राओं का पास प्रतिशत: 96.42%
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026: छात्र पास प्रतिशत: 98.66%, छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.51%
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026: छात्र पास प्रतिशत: 95.80%, छात्राओं का पास प्रतिशत: 98.95%
ये भी पढ़ें-RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, 96.23% छात्र पास, यहां है Direct Link
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 इस बार भी शानदार रहा है। पिछले साल की तुलना में हल्का बदलाव जरूर देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर छात्रों का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी है।
RBSE 12th Arts Result 2026 vs 2025: आंकड़ों में समझें पूरा हाल
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है और इस बार भी छात्रों का प्रदर्शन काफी मजबूत देखने को मिला है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कुल मिलाकर रिजल्ट संतोषजनक रहा है। खास बात यह है कि छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है।
RBSE 12th Science Result 2026 vs 2025: आंकड़ों में पूरा विश्लेषण
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस बार आंकड़ों में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं पास प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि इस बार छात्र और छात्राओं दोनों के रिजल्ट में कमी आई है।
RBSE 12th Commerce Result 2026 vs 2025: आंकड़ों में पूरी तस्वीर
राजस्थान बोर्ड टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को आकर्षक इनाम देता है, जिसमें-
इस बार बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट मार्च में जारी कर दिए। इससे पहले नतीजे मई में आते थे। 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च और 12वीं का 31 मार्च को घोषित हुआ। साथ ही, नया शैक्षणिक सत्र अब 1 अप्रैल से शुरू होगा, जो पहले 1 जुलाई से शुरू होता था। इस बदलाव के चलते बोर्ड ने तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन कर समय से पहले रिजल्ट जारी किया।
छात्र आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए-
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।