जानिए LPG, PNG, CNG और LNG गैस में क्या है अंतर, किचन से कार तक असली हीरो कौन?

Published : Mar 30, 2026, 04:49 PM IST
Difference Between LPG PNG CNG ING

सार

Difference Between LPG PNG CNG LNG: जानिए LPG, PNG, CNG और LNG में क्या अंतर है। किचन से कार तक किस गैस का इस्तेमाल सबसे सही और सुरक्षित है। घरेलू, वाहन और इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए कौन सा गैस है सबसे बेहतर और भारत की स्थिति।

What are LPG PNG CNG LNG: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति में आ रही बाधाओं के चलते इन दिनों LPG, PNG, CNG और LNG जैसी गैसों का जिक्र लगातार खबरों में हो रहा है। आम तौर पर लोग इन्हें एक ही तरह की गैस समझ लेते हैं, लेकिन असल में ये चारों अलग-अलग तरह के ईंधन हैं, जिनका इस्तेमाल, स्टोरेज और सप्लाई सिस्टम भी अलग होता है। भारत में मुख्य रूप से चार प्रकार की फ्यूल गैस का उपयोग किया जाता है- LPG, PNG, CNG और LNG, जानिए इन गैसों का कहां-कहां इस्तेमाल होता है। किचन से कार तक कौन है असली हीरो।

LPG (Liquefied Petroleum Gas)

यह वही गैस है जो घरों में सिलेंडर के जरिए पहुंचती है और खाना बनाने में इस्तेमाल होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का मिश्रण होता है। इसे तरल रूप में सिलेंडर में भरा जाता है, लेकिन इस्तेमाल के समय यह गैस में बदल जाती है।

ये भी पढ़ें- LPG की किल्लत के बीच बड़ा जुगाड़! नो गैस, नो इंडक्शन… ₹1500 में घर ले आइए सोलर कुकर, धूप में बनेगा खाना

PNG (Piped Natural Gas) गैस क्या है?

PNG सीधे पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचने वाली नेचुरल गैस है। इसमें सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती और सप्लाई लगातार बनी रहती है, जिससे यह एक सुविधाजनक विकल्प बनती जा रही है।

CNG (Compressed Natural Gas) गैस क्या है?

CNG वही नेचुरल गैस है जिसे बहुत अधिक दबाव में कंप्रेस करके रखा जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वाहनों, खासकर बसों, ऑटो और कारों में ईंधन के तौर पर किया जाता है।

LNG (Liquefied Natural Gas) गैस क्या है?

LNG नेचुरल गैस का ही एक रूप है, जिसे बेहद कम तापमान पर ठंडा करके तरल में बदला जाता है। इससे इसे बड़ी मात्रा में एक जगह से दूसरी जगह, यहां तक कि दूसरे देशों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-साल में 2 दिन काम, 1 Cr सैलरी! 2000 फीट पर क्या आप कर सकते हैं ये काम?

LPG, PNG, CNG और LNG गैस का कहां-कहां होता है इस्तेमाल

LPG को सिलेंडर में तरल रूप में रखा जाता है और घरेलू उपयोग में लाया जाता है। PNG पाइपलाइन के जरिए गैस के रूप में घरों तक पहुंचती है। CNG को हाई-प्रेशर सिलेंडरों में स्टोर किया जाता है और वाहनों में उपयोग होता है, जबकि LNG को क्रायोजेनिक टैंकों में तरल रूप में रखा जाता है और बड़े स्तर पर ट्रांसपोर्ट व इंडस्ट्री में काम आता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

साल में 2 दिन काम, 1 Cr सैलरी! 2000 फीट पर क्या आप कर सकते हैं ये काम?
RBSE Rajasthan Board Class 12 Result 2026: हो गई घोषणा, राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल 10 बजे, यहां चेक करें सबसे पहले