MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • LPG की किल्लत के बीच बड़ा जुगाड़! नो गैस, नो इंडक्शन… ₹1500 में घर ले आइए सोलर कुकर, धूप में बनेगा खाना

LPG की किल्लत के बीच बड़ा जुगाड़! नो गैस, नो इंडक्शन… ₹1500 में घर ले आइए सोलर कुकर, धूप में बनेगा खाना

Alternative to LPG Gas Cooking: LPG की किल्लत और बढ़ती गैस कीमतों के बीच सोलर कुकर एक सस्ता और आसान विकल्प बन सकता है। करीब 1500 रुपए से शुरू होने वाला यह कुकर सूरज की धूप से खाना पकाता है। जानिए सोलर कुकर की कीमत, फायदे और इसे कहां से खरीद सकते हैं।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Mar 12 2026, 12:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
LPG संकट में नया समाधान, घर ले आइए सोलर कुकर
Image Credit : Getty

LPG संकट में नया समाधान, घर ले आइए सोलर कुकर

देश में जब भी एलपीजी सिलेंडर की कमी या कीमत बढ़ने की खबर आती है तो सबसे ज्यादा असर किचन पर पड़ता है। कई घरों में लोगों को चिंता होने लगती है कि अगर गैस समय पर न मिली तो रोज का खाना कैसे बनेगा। इसी बीच LPG, बिना इंडक्शन और बिना कोयला-लकड़ी के एक शानदार विकल्प है, सोलर कुकर। ऐसा कुकर जिसमें खाना गैस या बिजली से नहीं, बल्कि सूरज की धूप से बनता है। दिलचस्प बात यह है कि यह तकनीक कोई नई नहीं है, लेकिन अब एलपीजी की अनिश्चित सप्लाई और बढ़ती कीमतों के बीच यह तरीका टेंशन को दूर करने वाला हो सकता है।

25
क्या होता है सोलर कुकर और कैसे बनता है खाना?
Image Credit : Getty

क्या होता है सोलर कुकर और कैसे बनता है खाना?

सोलर कुकर एक ऐसा कुकिंग डिवाइस है जो सूरज की रोशनी को गर्मी में बदलकर खाना पकाता है। इसमें लगे शीशे और रिफ्लेक्टर धूप को अंदर कैद कर लेते हैं, जिससे तापमान इतना बढ़ जाता है कि उसमें खाना आसानी से पक सकता है। अच्छी धूप में इसमें दाल, चावल, सब्जी, खिचड़ी, उबले आलू और यहां तक कि चाय भी बनाई जा सकती है। आमतौर पर खाना पकने में करीब 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें न गैस खर्च होती है, न बिजली और न ही धुआं निकलता है।

Related Articles

Related image1
Best Induction Cooktop Price: गैस खत्म होने का टेंशन खत्म! ₹3000 से कम में 5 इलेक्ट्रिक इंडक्शन
Related image2
बिना LPG, बिना पानी कनेक्शन और बिजली सिर्फ ₹100… बेंगलुरु के इस घर का जुगाड़ देख रह जाएंगे हैरान
35
कितनी होती है सोलर कुकर की कीमत?
Image Credit : Getty

कितनी होती है सोलर कुकर की कीमत?

भारत में सोलर कुकर कई तरह के मिलते हैं और उनकी कीमत भी उसी हिसाब से होती है।

  • पैनल सोलर कुकर: लगभग 1,500 रुपए से 3,000 रुपए
  • बॉक्स टाइप सोलर कुकर: लगभग 2,500 रुपए से 5,000 रुपए
  • पैराबोलिक सोलर कुकर: लगभग 3,500 रुपए से 8,000 रुपए या उससे ज्यादा
  • सरकारी एजेंसियों के जरिए मिलने वाले कुछ बॉक्स टाइप सोलर कुकर की कीमत करीब 3,000 रुपए से 3,500 रुपए तक भी हो सकती है और कई राज्यों में इस पर सब्सिडी भी दी जाती है।
45
सोलर कुकर कहां से खरीद सकते हैं?
Image Credit : Getty

सोलर कुकर कहां से खरीद सकते हैं?

अगर आप सोलर कुकर खरीदना चाहते हैं तो अब इसे ढूंढना मुश्किल नहीं है। यह कई ऑनलाइन वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाता है, जैसे-

  • Amazon
  • Flipkart
  • IndiaMART
  • TradeIndia
  • इसके अलावा कई शहरों में सोलर प्रोडक्ट की दुकानें और राज्य की रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसियां भी इसे बेचती हैं।
55
LPG बचाने का आसान तरीका बन सकता है सोलर कुकर
Image Credit : Getty

LPG बचाने का आसान तरीका बन सकता है सोलर कुकर

एक बार सोलर कुकर घर में आ जाए तो धूप वाले दिनों में दोपहर का खाना आसानी से इसमें बनाया जा सकता है। इससे गैस सिलेंडर की खपत भी कम हो सकती है। एलपीजी की बढ़ती कीमत और सप्लाई की अनिश्चितता के दौर में सोलर कुकर सिर्फ एक प्रयोग नहीं, बल्कि आने वाले समय की एक स्मार्ट किचन तकनीक बन सकता है। हो सकता है आने वाले दिनों में कई घरों की रसोई में सिलेंडर के साथ-साथ सूरज की धूप भी खाना पकाती नजर आए।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
तकनीकी खबरें
जीवन प्रबंधन (Jeevan Prabandhan)
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Best Induction Cooktop Price: गैस खत्म होने का टेंशन खत्म! ₹3000 से कम में 5 इलेक्ट्रिक इंडक्शन
Recommended image2
Laptop Price Hike: महंगे हो गये लैपटॉप और कंप्यूटर के दाम
Recommended image3
Xiaomi Pad 8 Update: शाओमी का धुरंधर टैबलेट, कीमत-फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग!
Recommended image4
₹913 का गैस सिलेंडर पड़ रहा भारी? रसोई चलाने के ये 5 विकल्प 30% तक कम करेंगे खर्चा!
Recommended image5
Poco X8 Pro Launching Update: भारत में आ रही सबसे बड़ी बैटरी वाली सीरीज, कीमत-फीचर्स लीक!
Related Stories
Recommended image1
Best Induction Cooktop Price: गैस खत्म होने का टेंशन खत्म! ₹3000 से कम में 5 इलेक्ट्रिक इंडक्शन
Recommended image2
बिना LPG, बिना पानी कनेक्शन और बिजली सिर्फ ₹100… बेंगलुरु के इस घर का जुगाड़ देख रह जाएंगे हैरान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved