
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 96.23% छात्र पास हुए हैं। बता दें कि RBSE 12th Result आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए एक साथ उपलब्ध है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन की, जहां बोर्ड के प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। लेकिन छात्र इस बात का ध्यान रखें कि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है। इसलिए अपने रोल नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें। नीचे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें, स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत और रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं में कुल 96.23% छात्र पास हुए हैं। स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो-
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के साथ-साथ सीनियर उपाध्याय का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। इस वर्ष सीनियर उपाध्याय परीक्षा में शामिल हुए कुल 4,122 छात्रों में से 97.20% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं-
रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। अगर तुरंत रिजल्ट नहीं दिखे तो 5-10 मिनट इंतजार करें और फिर रिफ्रेश करें।
रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
इस साल RBSE 12वीं परीक्षा 2026 में 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, वहीं 910009 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।। परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक। राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा मार्च महीने में की है।
जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी RBSE 12वीं रिजल्ट तीनों स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) के लिए एक साथ जारी किया गया। इससे छात्रों को अलग-अलग स्ट्रीम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
RBSE 12th Result 2026 Direct Link
राजस्थान बोर्ड ने कल ही आधिकारिक पुष्टि कर दी थी कि RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज, 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट समय पर ही घोषित किया गया है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।