राजस्थान बोर्ड क्यों नहीं जारी करता है मेरिट लिस्ट, फिर भी हर साल इस दिन होता है टॉपर्स का सम्मान

Published : Jun 01, 2022, 03:16 PM IST
राजस्थान बोर्ड क्यों नहीं जारी करता है मेरिट लिस्ट, फिर भी हर साल इस दिन होता है टॉपर्स का सम्मान

सार

12वीं क्लास के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट (RBSE 12th Science, Commerce Result 2022) जारी कर दिया गया है। दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। लेकिन बोर्ड के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी नहीं कि गई है। 

करियर डेस्क. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) के द्वारा 12वीं क्लास के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट (RBSE 12th Science, Commerce Result 2022) जारी कर दिया गया है। दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस स्ट्रीम के 96.53 फीसदी कैंडिडेट्स को सफलता मिली जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 97.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लेकिन राजस्थान बोर्ड द्वारा टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं कि गई है। राजस्थान बोर्ड के द्वारा बीते 5 साल से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती है। इसके साथ ही टॉप करने वाले तीन छात्रों को हर साल 1 अगस्त को सम्मानित किया जाता है। ज्यादातर राज्यों में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। लेकिन राजस्थान बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का क्या कारण है आइए जानते हैं।

पांच सालों से नहीं जारी हुई है मेरिट लिस्ट 
राजस्थान बोर्ड के द्वारा बीते पांच सालों से मेरिट लिस्ट नहीं जारी कि गई है। इस बार भी बोर्ड ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है लेकिन बोर्ड के द्वारा मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई है। जबकि बाकि राज्यों में टॉप 10 में आने वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। 

क्यों नहीं जारी कि जाती है लिस्ट
राजस्थान बोर्ड के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने के दो कारण हैं। पहला ये कि विवाद से बचने के लिए। और दूसरा कारण है बोर्ड का मानना है कि रिजल्ट जारी होने के बाद बहुत से छात्र अपने मार्क्स से खुश नहीं होते हैं और रीचेंकिंग के लिए अप्लाई करते हैं ऐसे में नंबर में बदलाव होता है जिस कारण से मेरिट लिस्ट स्थाई नहीं रहती है। क्योंकि छात्रों के नंबरों में बदलाव होता है। इसलिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं कि जाती है।  

छात्रों का होता है सम्मान
छात्रों के द्वारा रीचेकिंग करवाने की प्रोसेस पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स का सम्मान किया जाता है। इसके बाद अंतिम रूप से पहले तीन स्थान पर आने वाले कैंडिडेट्स को सम्मानित किया जाता है। ये सम्मान हर साल राज्य के स्थापना दिवस 1 अगस्त को आयोजित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- RBSE 12th Science, Commerce Result 2022: साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी 

इसे भी पढ़ें- RBSE 12th Science, Commerce Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!