Rajasthan BSTC Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का एडमिट कार्ड जारी

8 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एग्जाम एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेपर होगा। यहां जाने परीक्षा से जुड़ी सारी डिटेल्स..
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2022 4:25 AM IST / Updated: Oct 04 2022, 10:05 AM IST

करियर डेस्क :  राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड (Rajasthan BSTC Admit Card 2022) जारी कर दिया गया है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार यहीं से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि राजस्थान प्री डीएलएड की परीक्षा 8 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।

How To Download Rajasthan BSTC Exam 2022 

Rajasthan BSTC Exam 2022 Date
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की परीक्षा 8 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस एग्जाम के जरिए राजस्थान के 372 कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। छात्रों को कुल 25,000 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा का अध्यापक बनने के लिए डीएलएड कोर्स को अनिवार्य किया गया है।

एग्जाम में निगेटिव मार्किंग 
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की जाएगी। विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक हर एक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। इस परीक्षा में कई तरह के खास इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरी परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें
GATE 2023: रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका ! आज के बाद अब नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

SSC CGL 2022: हर सीट पर तगड़ा कॉम्पटिशन, जानें कैसे क्रैक कर सकते हैं Exam

 

Share this article
click me!