RBI Assistant Admit Card: इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड, जानें कब होगा एग्जाम

Published : Mar 21, 2022, 04:56 PM IST
RBI Assistant Admit Card: इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड, जानें कब होगा एग्जाम

सार

प्री एग्जाम (RBI Assistant Exam) में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम में शामलि होंगे। माना जा रहा है कि मेंस एग्जाम मई में आयोजित किए जा सकते हैं।  

करियर डेस्क. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा निकाली गई असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए अप्लाई किए थे वो कैंडिडेट्स RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।  बता दें कि RBI असिस्टेंट पदों के प्री एग्जाम 26 और 27 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- GATE 2022: IIT खड़गपुर ने जारी किया स्कोर कार्ड, कैंडिडेट्स मार्क्स देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

कैंडिडेट्स कैसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले RBI की ऑफिशियल वेबसाइट  rbi.org.in पर जाना होगा। 
यहां होम पेज पर वैकेंसी वाले टैब पर क्लिक करें। 
उसके बाद यहां पर आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
इस लिंक पर क्लिक करते ही आईबीपीएस वेबसाइट पर आ जाएंगे।
यहां मांगी गई डिटेल्स को भरकर लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे होगा सिलेक्शन
इस पोस्ट के लिए 26 और 27 मार्च, 2022 को परीक्षा होगी। यह पद 950 पदों के लिए है। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम के आधार किया जाएगा। कैंडिडेट्स को पहले प्री एग्जाम देना होगा। प्री एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम देंगे। उसके बाद इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इन पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा।

इसे भी पढे़ं-  Job Alert: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका, ECGC ने PO पोस्ट के लिए निकाली वैकेंसी, जानें डिटेल्स

एग्जाम पैटर्न
प्री एग्जाम एक घंटे का होगा। इसमें कैंडिडेट्स के 10 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा। मेंस एग्जाम में कैंडिडेट्स के 200 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल का एक अंक होगा। प्री और मेंस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग है। गलत जवाब देने पर एक-चौथाई अंक काट लिए जाएंगे।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है