Rajasthan Board: रिजल्ट के बाद भी कैंडिडेट्स बढ़वा सकते हैं मार्क्स, जानें कौन दे सकता है कंपार्टमेंट एग्जाम

Published : Jun 01, 2022, 05:46 PM IST
Rajasthan Board: रिजल्ट के बाद भी कैंडिडेट्स बढ़वा सकते हैं मार्क्स, जानें कौन दे सकता है कंपार्टमेंट एग्जाम

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों को कॉपी रीचेकिंग कराने के लिए 100 रुपए की फीस देनी पड़ेगी। कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर अभी बोर्ड के द्वारा कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं कि गई है। 

करियर डेस्क. राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं क्लास के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम (RBSE 12th Science, Commerce Result 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि राजस्थान में टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं कि गई है। साइंस स्ट्रीम के 96.53 फीसदी कैंडिडेट्स को सफलता मिली जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 97.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लेकिन जो अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र जिनको लगता है कि उनके मार्क्स अभी कम आए हैं वो लोग अपने मार्क्स बढ़ावा सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स के पास रीचेंकिग का विकल्प है। वहीं, सप्लीमेंट्री आने वाले छात्रों के पास भी मौके हैं। 

छात्रों को मिलेगी रीचेकिंग की सुविधा
बोर्ड द्वारा साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जब अपने मार्क्स देखने के बाद जो कैंडिडेट्स खुश नहीं है वो रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड द्वारा अभी रीचेकिंग के लिए विंडो ओपन नहीं कि गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के बाद 10 दिनों तक केंडिडेट्स को रीचेकिंग की सुविधा दी जाती है। रीचेकिंग के लिए कैंडिडेट्स को कितनी फीस देनी होगी और आगे की क्या प्रोसेस है इसकी जानकारी बोर्ड के द्वारा जल्द ही शेयर की जाएगी। 

कौन दे सकता है कंपार्टमेंट एग्जाम
बोर्ड के द्वारा छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम की भी सुविधा दी जाएगी। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को बोर्ड के लेटेस्ट अपडेट का इंतजार करना होगा। बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट जारी नहीं की गई है। बता दें कि राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए कैंडिडेट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स लाना पड़ता है। 

लड़कियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97. 5 फीसदी रहा। वहीं, 95.98 फीसदी छात्र पास हुए। कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियों ने बाजी मारी।  कॉमर्स स्ट्रीम में 98.62 फीसदी लड़कियां पास हुईं।

इसे भी पढ़ें- RBSE 12th Science, Commerce Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Board Result 2022 : आज जारी होगा 12वीं साइंस और कॉमर्स की रिजल्ट, दोपहर बाद आएंगे नतीजे 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!