UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जानें डिटेल्स और पेपर पैटर्न

Published : Feb 12, 2020, 12:30 PM IST
UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जानें डिटेल्स और पेपर पैटर्न

सार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 फरवरी, 2020 से हो रही है। 

करियर डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 फरवरी, 2020 से हो रही है। इसके तहत होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा की जा चुकी है। यह परीक्षा 31 मई, 2020 को होगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा में हैं बस 3 महीने बाकी
ऐसे उम्मीदवारों की कोई कमी नहीं होती जो काफी पहले से प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर देते हैं। पहले से भी प्रिलिम्स एग्जाम में भाग लेने का अनुभव अनेक उम्मीदवारों को होता है। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने प्रिलिम्स एग्जाम की कभी कोई तैयारी नहीं की है, वे भी चाहें तो 3 महीने में इसकी तैयारी कर सफलता हासिल कर सकते हैं। 

जानें पेपर पैटर्न
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों 200 अंकों के होते हैं। परीक्षा का समय दो घंटे का होता है। पहले पेपर में जनरल स्टडीज से संबंधित 100 सवाल होते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। दूसरा पेपर एप्टिट्यूड टेस्ट का होता है। यह भी 200 अंकों का होता है। इसमें 80 सवाल होते हैं। इसमें पास करने के लिए 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। अगर कोई उम्मीदवार पहले पेपर में अच्छे मार्क्स ले आता है, लेकिन दूसरे पेपर में 33 प्रतिशत अंक नहीं लाता तो वह क्वालिफाई नहीं कर सकेगा। इस पेपर में भी नेगेटिव मार्किंग होती है। 

कैसे करें तैयारी
सिविल सेवा परीक्षा का अनुभव रखने वाले लोगों और विशेषज्ञों का मानना है कि प्रिलिम्स एग्जाम की तैयारी 3 महीने में आसानी से की जा सकती है। अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। इसके लिए करंट अफेयर्स की पूरी जानकारी रखनी जरूरी है। इसलिए अखबार, मैगजीन और टीवी न्यूज पर नजर रखनी होगी। सोशल और जनरल साइंस की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें सबसे बढ़िया मानी जाती हैं। मैथेमेटिक्स और जनरल एप्टिट्यूड के सवालों को हल करने का अभ्यास करना होगा। परीक्षा के पूरे पैटर्न को समझने के लिए किसी विशेषज्ञ से भी मदद ली जा सकती है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!