RPSC RAS Main: प्रशासनिक सेवा मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published : Mar 13, 2022, 05:52 PM IST
RPSC RAS Main: प्रशासनिक सेवा मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सार

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (Rajasthan Public Service Commission) ने प्रशासनिक सेवा मेन्स परीक्षा (RAS Main exam 2021)  का ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

करियर डेस्क. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (Rajasthan Public Service Commission) ने प्रशासनिक सेवा मेन्स परीक्षा (RAS Main exam 2021)  का ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स ही मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- CBSE Term 1 Result: खराब रिजल्ट आने पर भी ना लें टेंशन, आगे बढ़ने के लिए इन 7 चीजों पर करें फोकस

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Recruitment Advertisement Section पर क्लिक करें।
State Service Exam (RAS/RTS) Recruitment 2021 Mains Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
अब यहां Download के लिंक पर क्लिक करें।
कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- CBSE Term-II Exam Datesheet: 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेट घोषित, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान अधीनस्थ सेवा और राजस्थान राज्य सेवा कंबाइंड मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 20 और 21 मार्च 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 25 फरवरी और 26 फरवरी 2022 को किया जाना था। जिसे बाद में सिलेबस में बदलाव और परीक्षा तैयारी के लिए कम समय की शिकायत पर स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 19 नवंबर 2021 को घोषित किया गया था। जिसमें कुल 20102 कैंडिडेट्स को मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर