
RRB Group D Exam Centre Change: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D भर्ती (CEN 09/2025) के लिए Exam City Intimation Slip 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच होनी है, वे अब अपने लॉगिन के जरिए यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा शहर कौन-सा है। जानिए दूर का सेंटर मिलने पर क्या करें? क्या Exam City बदली जा सकती है? क्या हैं RRB के नियम?
RRB की ओर से जारी Exam City Intimation Slip का उद्देश्य केवल उम्मीदवारों को पहले से परीक्षा शहर की जानकारी देना है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें। बोर्ड के तय नियमों के अनुसार एक बार परीक्षा शहर आवंटित होने के बाद उसे बदलने का विकल्प उपलब्ध नहीं होता। यानी अगर किसी उम्मीदवार का सेंटर दूसरे राज्य या दूर के शहर में आया है, तो सामान्य परिस्थितियों में उसे बदलवाने की सुविधा नहीं दी जाती।
यदि आपका परीक्षा शहर घर से काफी दूर है, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है। City Slip मिलते ही यात्रा की योजना बना लें। ट्रेन या बस का टिकट समय रहते बुक करें और यदि जरूरत हो तो परीक्षा केंद्र के आसपास ठहरने की व्यवस्था भी पहले से तय कर लें। इससे अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सकता है। ध्यान रखें कि अभी केवल Exam City Intimation Slip जारी हुई है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड (Admit Card RRB Group D Exam) में दिए जाएंगे, जो परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
ये भी पढ़ें- मां के सामने नौकरी से निकालना पड़ा... मैनेजर ने सुनाया पूरा किस्सा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अगर आप RRB Group D Exam City Slip डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
स्टेप 1: सबसे पहले अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: कैप्चा (Captcha) भरें और लॉगिन करें।
स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6: इस स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
RRB Group D की Exam City Slip में उम्मीदवार से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी होती हैं। इसमें आपका नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम और आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, जैसी अहम जानकारी शामिल रहती है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं IAS नरेश पाल गंगवार? शिक्षा मंत्रालय की बड़ी कुर्सी मिली, लेकिन नियुक्ति के साथ ही शुरू हुआ विवाद
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय रेलवे में ग्रुप D के कुल 22,195 पदों पर भर्ती की जाएगी। RRB Group D की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 के बीच आयोजित होगी। RRB Group D की CBT परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
RRB Group D की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 90 मिनट की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी और फाइनल रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन भी लागू किया जाएगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।