RRB ने जारी किया ग्रुप-डी का रिजल्ट, अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की यहां से मिलेगी जानकारी

Published : Dec 22, 2022, 06:34 PM ISTUpdated : Dec 22, 2022, 07:46 PM IST
RRB ने जारी किया ग्रुप-डी का रिजल्ट, अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की यहां से मिलेगी जानकारी

सार

RRB Group D Result 2022 Date: रेलवे ने गुवाहाटी रीजन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके बाद फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट होगा, जिसके लिए तारीख का ऐलान आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। 

करियर डेस्क। RRB Group D Result 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी ग्रुप-डी का परिणाम जारी हो चुका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तय समय पर ग्रुप डी गुवाहाटी रीजन के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम दे चुके रजिस्टर्ड कैंडिडेट अब रिजल्ट देख सकते हैं। यही नहीं, आरआरबी ने रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ डिटेल, फिजिकल फिटनेस के लिए शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। 

इस भर्ती अभियान के तहत फिजिकल फिटनेस टेस्ट या पीईटी अगले दौर में होगा। बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। रेलवे के लिए भर्ती परीक्षा कराने वाले आरआरबी ने गुवाहाटी रीजन के रिजल्ट के साथ भोपाल रीजन का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

RRB Group D result 2022 चेक करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स- 

  • स्टेप्स 1- उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट ओपन करें। 
  • स्टेप्स 2- वेबसाइट के होमपेज पर फिजिकल फिटनेस एग्जामिनेशन टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रिजल्ट पर सीईएन नंबर आरआरसी 01/2019 नोटिस लिखा होगा। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्टेप्स 3- वेबसाइट के दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। 
  • स्टेप्स 4- गुवाहाटी रीजन के लिए आरआरबी ग्रुप-डी लेवल-1 रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • स्टेप्स 5- उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी के तौर पर प्रिंट निकालकर रख लें। 
  • स्टेप्स 6- रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक, कट ऑफ पीडीएफ पर क्लिक करें। 

यही नहीं, अन्य रीजन भी आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 जारी करने के लिए अंतिम चरण में हैं। जिन आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम जारी किया जाएगा, उनकी सूची वेबसाइट पर देखी जा सकती है। पिछले रुझानों के बाद, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जिससे उन्हें अपडेट्स मिलती रहे। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद