
करियर डेस्क। RRB Group D Result 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी ग्रुप-डी का परिणाम जारी हो चुका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तय समय पर ग्रुप डी गुवाहाटी रीजन के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम दे चुके रजिस्टर्ड कैंडिडेट अब रिजल्ट देख सकते हैं। यही नहीं, आरआरबी ने रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ डिटेल, फिजिकल फिटनेस के लिए शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।
इस भर्ती अभियान के तहत फिजिकल फिटनेस टेस्ट या पीईटी अगले दौर में होगा। बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। रेलवे के लिए भर्ती परीक्षा कराने वाले आरआरबी ने गुवाहाटी रीजन के रिजल्ट के साथ भोपाल रीजन का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RRB Group D result 2022 चेक करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स-
यही नहीं, अन्य रीजन भी आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 जारी करने के लिए अंतिम चरण में हैं। जिन आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम जारी किया जाएगा, उनकी सूची वेबसाइट पर देखी जा सकती है। पिछले रुझानों के बाद, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जिससे उन्हें अपडेट्स मिलती रहे।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi