
RRB NTPC UG CBT 2 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है और सीबीटी-1 पास करने वाले अभ्यर्थियों के सामने अब अगली बड़ी चुनौती सीबीटी-2 है। 17 सितंबर 2026 को प्रस्तावित परीक्षा को देखते हुए 25 अगस्त से अभ्यर्थियों के पास सिर्फ 23 दिन का समय है। ऐसे में सवाल यह है कि इन बचे हुए दिनों में पढ़ाई का सही तरीका क्या हो और रोज कितने घंटे पढ़ना फायदेमंद रहेगा? जानिए
आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती सीईएन 07/2025 के तहत हो रही है। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद पद के अनुसार टाइपिंग परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच जैसी प्रक्रियाएं हो सकती हैं। अगर सीबीटी-2 की परीक्षा 17 सितंबर 2026 को ही होती है, तो 25 अगस्त से परीक्षा तक 23 दिन बचे हैं। यानी अब अभ्यर्थियों के पास पूरे सिलेबस को शुरुआत से पढ़ने का समय नहीं है। इस समय का इस्तेमाल रिवीजन, सवालों की लगातार प्रैक्टिस और कमजोर हिस्सों को मजबूत करने में करना ज्यादा सही रहेगा।
आरआरबी ने ऐसी कोई तय सीमा नहीं बताई है कि अभ्यर्थी को रोज इतने घंटे ही पढ़ना है। इसलिए पढ़ाई का समय अपनी तैयारी के स्तर के हिसाब से तय करना बेहतर होगा। अगर पहले चरण की तैयारी अच्छी रही है, तो रोज 6 से 8 घंटे की एकाग्र पढ़ाई काफी उपयोगी हो सकती है। वहीं जिन अभ्यर्थियों को कुछ विषयों में अभी भी परेशानी है, वे रोज 8 से 10 घंटे तक पढ़ सकते हैं। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। 10 घंटे किताब के सामने बैठे रहना और 7 घंटे लगातार सवाल हल करना एक जैसी तैयारी नहीं है। परीक्षा के इतने करीब समय में पढ़ाई के घंटे से ज्यादा उसकी गुणवत्ता मायने रखेगी।
नहीं। दूसरे चरण में अब सिर्फ विषयों की जानकारी होना पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थियों को कम समय में ज्यादा सही सवाल करने की आदत डालनी होगी। यानी स्पीड और सटीकता, दोनों पर साथ काम करना होगा। इसलिए रोज कुछ समय समय-सीमा लगाकर सवाल हल करने के लिए जरूर निकालें। इससे परीक्षा के दौरान समय के दबाव को संभालने में मदद मिलेगी।
कुछ पदों के लिए आगे कंप्यूटर पर टाइपिंग की परीक्षा भी होती है। इसलिए जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसकी आगे की चयन प्रक्रिया जरूर देख लें। सीबीटी-2 की तैयारी के साथ टाइपिंग की थोड़ी-थोड़ी प्रैक्टिस शुरू करना भी समझदारी होगी।
ये भी पढ़ें- 3.5 लाख से 91 लाख तक: बैकलॉग, PIP और लेऑफ के झटकों के बीच ऐसे बदला हिंदी मीडियम लड़के का करियर
आज से ही 23 दिन की पढ़ाई का पूरा टाइम-टेबल बनाएं। हर दिन के लिए तय करें कि कौन-सा विषय पढ़ना है, कितने सवाल हल करने हैं और कितने मॉक टेस्ट देने हैं। साथ ही अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आगे की परीक्षा से जुड़ी सूचना देखते रहें।
सीबीटी-1 का रिजल्ट में सफल कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि अब अगले 23 दिन ही आपकी अगली परीक्षा की तैयारी की असली तस्वीर तय करेंगे। इसलिए अब ज्यादा घंटे पढ़ने से ज्यादा जरूरी है, हर दिन सही चीज पढ़ना, मॉक टेस्ट देना और अपनी गलतियों को लगातार सुधारना।
ये भी पढ़ें- UPSC में 4 बार फेल, अब और नहीं! किताबों को बेचकर मिले 464 रु. को लड़के ने किया मंदिर में दान
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।