एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई

Published : Oct 03, 2022, 09:42 PM IST
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई

सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। यहां चेक करें वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल्स  

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तलाश कर रहे युवाओं के पास एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में जॉब करने का सुनहरा मौका आया है। एएआई ने जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) और सीनियर अकाउंटेंट्स के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम से आने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। फाइनल सेलेक्शन के बाद नियुक्ति ईस्टर्न रीजन के एएआई एस्टेबलिशमेंट्स में की जाएगी।

AAI Recruitment 2022
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार AAI की ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 12 अक्टूबर, 2022 से होगी और उम्मीदवार 10 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स
जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस)- 32 पद
सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 9 पद
सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स)- 6 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस)- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। मैकेनिकल, आटोमोबाइल या फायर में 60 प्रतिशत अंक से साथ 3 साल का डिप्लोमा। 12वीं में 50 प्रतिशत मार्क्स वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स)- इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलिकम्युनिकेशन या रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव होना चाहिए।
सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स)- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट। बीकॉम में ग्रेजुएशन है तो 3 से 6 महीने का कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स को प्रॉयरिटी। दो साल का अनुभव अनिवार्य।
आयु सीमा- न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल। उम्मीदवार की उम्र की गणना 30 सितंबर, 2022 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट।

सैलरी
जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस)- 31,000 से 92,000 रुपए प्रतिमाह
सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 36,000 से 1,10,000 रुपए प्रतिमाह
सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स)- 36,000 से 1,10,000 रुपए प्रतिमाह

इसे भी पढ़ें
SSC CGL 2022: हर सीट पर तगड़ा कॉम्पटिशन, जानें कैसे क्रैक कर सकते हैं Exam

UPTET 2022: खत्म होने वाला है इंतजार ! जानें कब आ रहा है यूपी टीईटी का नोटिफिकेशन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!