यूपीटीईटी एग्जाम में 2 पेपर आयोजित किए जाते हैं। इसके जरिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाने की पात्रता दी जाती है। पहला पेपर पास करने वाले पहली से 5वीं तक और दूसरा पेपर पास करने वाले 6वीं से 8वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र होते हैं।

करियर डेस्क : यूपी टीईटी के नोटिफिकेशन (UPTET 2022 Notification) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UP DElEd) किसी भी वक्त राज्‍य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2022) का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके साथ ही बड़ी संख्‍या में उम्‍मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। बता दें कि विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट्स सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की हर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UPTET 2022 योग्यता
यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए। वही कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकेंगे जिनके पास बैचलर की डिग्री या समकक्ष डिप्लोमा है। इसके अलावा कोई भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए एलिजिबल नहीं होगा।

UPTET 2022 एग्जाम पैटर्न
यूपीटीईटी की परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर पास करने वाले उम्मीदवार प्राइमरी कक्षाएं यानी कि पहली से कक्षा 5 तक पढ़ाने के लिए पात्र मना जाते हैं। वहीं, दूसरा पेपर क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए पात्र माने जाते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोग का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकते हैं।

कब तक आ सकता है नोटिफिकेशन
बता दें कि कोरोना के चलते जो सेशन लेट हुए, उनकी वजह से इन परीक्षाओं की तारीखें काफी प्रभावित हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन इसी हफ्ते तक जारी हो सकता है। हालांकि आयोग की तरफ से इको लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़ें
UPSSSC PET 2022: एग्जाम क्रैक करने इन टॉपिक्स की खूब करें प्रैक्टिस, जानें किस सेक्शन से आएंगे क्वेश्चन

REET Result 2022: रीट रिजल्ट के बाद जानें आगे की प्रॉसेस, कब होगी मुख्य परीक्षा