Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2022 4:44 AM IST / Updated: Nov 19 2022, 08:27 PM IST

Sarkari Naukri 2022 : यूपी पुलिस, बैंक समेत यहां पाएं सरकारी नौकरी, जल्दी करें अप्लाई

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे युवाओं के पास जॉब पाने का बेहतरीन मौके आए हैं। केंद्र सरकार के मंत्रालयों में बंपर वैकेंसी निकली है तो राज्य सरकार के विभागों में भी आवेदन मंगाए गए हैं। यूपी में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस विभाग में नौकरियों का पिटारा खुला है। दिल्ली , बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में भी भर्तियां चल रही हैं। नवरत्न कंपनियों ने भी बड़ी संख्या में वैकेंसी निकलाी है। 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। UPSC, SSC में भी ढेरों वैकेंसी निकली है। बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल भी जल्द से जल्द जारी कर दिया जाएगा। करियर, एजुकेशन और जॉब की न्यूज यहां पाएं..

03:55 PM (IST) Nov 19

UPSSSC PET रिजल्ट कब आएगा

UPSSSC PET 2022 के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। 25 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 15 और 16 अक्टूबर 2022 को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जबकि 20 अक्टूबर 2022 को आंसर की जारी कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के आखिरी तक नतीजों का एलान हो सकता है।

01:56 PM (IST) Nov 19

UP Police Bharti 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड, (UPPRPB) ने एसआई और एएसआई भर्ती को लेकर अपडेट जारी किया है। इन पदों के लिए स्टेनो टेस्ट 23 और 24 नवम्बर, 2022 को निर्धारित किया गया है।  टाइपिंग टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स स्टेनो टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2022 को जारी किए जाएंगे।

01:56 PM (IST) Nov 19

यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती स्टेनो टेस्ट जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड, (UPPRPB) ने एसआई और एएसआई भर्ती को लेकर अपडेट जारी किया है। इन पदों के लिए स्टेनो टेस्ट 23 और 24 नवम्बर, 2022 को निर्धारित किया गया है।  टाइपिंग टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स स्टेनो टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2022 को जारी किए जाएंगे।

10:15 AM (IST) Nov 19

बैंकों में अधिकारी बनने का मौका

IBPS ने CRP SPL-XII के स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 710 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 30 साल तक होनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रॉसेस
प्रीलिम्स परीक्षा
मेंस परीक्षा
इंटरव्यू

10:14 AM (IST) Nov 19

SSC CGL Admit Card 2022

एसएससी सीजीएल उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (NWR) के लिए ग्रेजुएट कंबाइंड लेवल का एडमिट कार्ड (SSC CGL Admit Card 2022) जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sscnwr.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास परीक्षा में शामिल होने के दौरान एक वैलिड फोटो आईडी की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही उनके डेट ऑफ बर्थ के साथ अतिरिक्त सरकारी मूल प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होगी।