Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2022 4:53 AM IST / Updated: Nov 04 2022, 09:15 PM IST

Sarkari Naukri 2022: AIIMS, AAI, ITBP समेत इन विभागों में पाएं सरकारी नौकरी, अप्लाई करें

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं देश में निकली तमाम वैकेंसी की डिटेल्स। यहां आप सरकारी जॉब्स के बारें में जान सकते हैं। आपके बता दें कि केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में बंपर वैकेंसी है। दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश में नौकरियों की बहार आई है। सेना, एयरफोर्स, पुलिस विभाग में भी कई पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रॉसेस चल रही है। मेडिकल कॉलेजों में भी एडमिशन चल रही है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर न्यूज और अपडेट्स यहां पाएं...

05:38 PM (IST) Nov 04

यूपी में 65 साल तक नौकरी

यूपी में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) ने ग्रुप सी के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकली है। कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। उत्तर प्रदेश की सेवा या नगर निगमों या प्राधिकरण के रिटायर्ड कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनकी उम्र 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट noidaauthorityonline.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
उद्यान निरीक्षक- 13 पद
लेखपाल- 5 पद
कार्यालय अधीक्षक - 2 पद
वरिष्ठ सहायक- 5 पद
सहायक- 10 पद
सहायक विधि अधिकारी- 9 पद
सफाई निरीक्षक- 5 पद
लेखाकार- 10 पद
अवर अभियंता या सहायक प्रबंधक- 3 पद
इलेक्ट्रिशियन- 3 पद
 

04:33 PM (IST) Nov 04

RRB NTPC Typing Test Result

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB ने एनटीपीसी कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते  हैं। बता दें कि 12 अगस्त को टाइपिंग टेस्ट हुआ था। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 पास करने वाले कैंडिडेट्स इसमें शामिल हुए थे। 

इस तरह चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर  CEN-01/2019 NTPC लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि डालकर सबमिट करें.
  • आपका टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे चेक कर लें और सेव कर लें.

कितने पदों की परीक्षा 
बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए 35,208 पद भरे जाएंगे। क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर के पदों पर नियुक्ति होगी। इसके साथ ही लेवल 5 जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर टाइम कीपर के पदों पर पोस्टिंग के लिए है। जबकि लेवल 2 के जरिए अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर टाइम कीपर के पद भरे जाएंगे।


 

03:41 PM (IST) Nov 04

​​AIIMS Recruitment 2022

एम्स जोधपुर में जूनियर रेजिडेंट्स नॉन एकेडमिक के 50 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना किसी परीक्षा सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस या समकक्ष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 16 नवंबर, 2022 को 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 16 नवंबर, 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंटरव्यू होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

02:48 PM (IST) Nov 04

AAI Recruitment 2022

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये भर्तियां पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान-निकोबार और सिक्किम समेत कई एयरपोर्ट के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 47 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2022 है। 30 सितंबर 2022 से आयु की गणना की जाएगी। उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 30 साल होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए है।

12:31 PM (IST) Nov 04

ITBP में 10वीं पास करें अप्लाई

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में कॉन्स्टेबल और ट्रेडमैन के पदों के लिए वैकेंसी निकली है। आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 23 नवंबर, 2022 से आवेदन की शुरुआत हो जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर, 2022 होगी। 

वैकेंसी डिटेल्स
धोबी- 89 पद
सफाई कर्मचारी- 78 पद
नाई- 55 पद
मोची- 31 पद
दर्जी- 18 पद
माली- 16 पद

योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा
दर्जी, माली और मोची- 18 से 23 साल
सफाई कर्मचारी, धोबी और नाई- 18 से 25 साल

आवेदन शुल्क
जनरल कैंडिडेट- 100 रुपए
एससी, एसटी, महिला और पूर्व सैनिक से संबंधि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क में छूट

चयन प्रक्रिया
फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
लिखित परीक्षा
ट्रेड टेस्ट
डिटेल मेडिकल टेस्ट या रिव्यू मेडिकल टेस्

11:52 AM (IST) Nov 04

UGC NET Result 2022 Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 5 नवंबर, 2022 को यूजीसी नेट 2022 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। UGC अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि 9 जुलाई, 11, 12, 20 सितंबर, 21, 22, 23, 29, 30, अक्टूबर 1, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22 तारीख को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। 1 नवंबर, 2022 को आंसर की जारी की गई थी। अब कल फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इस तरह रिजल्ट चेक करें
सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
UGC NET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें.
अपनी जानकारी भरें और सबमिट करें.
आपका यूजीसी नेट का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
रिजल्ट के चेक कर लें और सेव भी.

10:24 AM (IST) Nov 04

एमपी में टीचर्स की मनचाही पोस्टिंग

मध्यप्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने उन्हें मनचाही पोस्टिंग की सौगात दी है। स्थानांतरण नीति के तहत 24, 479 शिक्षक अपनी मनचाही जगह पर जाकर जॉब कर सकते हैं। 70 प्रतिशत शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें पहले विकल्प के तौर पर मनचाहा जिला मिला है। वहीं, 86 प्रतिशत शिक्षकों को दूसरे और तीसरे विकल्प के तौर पर पोस्टिंग मिली है। शिक्षकों को पांच नवंबर, 2022 तक स्कूलों में जॉइनिंग करना है। नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत स्कूल एजुकेशन पोर्टल पर 43, 118 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 9, 681 प्राथमिक, 8,096 माध्यमिक, 3, 835 उच्च माध्यमिक और 1,923 अन्य शिक्षकों को मनचाही पोस्टिंग दी गई है।

10:23 AM (IST) Nov 04

SSC JHT Result 2022

एसएससी (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेटर (JT) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2022 के फर्स्ट पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अक्टूबर 2022 में हुई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पेपर-1 के रिजल्ट में कुल 3224 उम्मीदवार पास हुए हैं। अब ये सभी कैंडिडेट्स 4 दिसंबर, 2022 को होने जा रहे सेकेंड पेपर में शामिल होंगे। ये पेपर डिस्क्रिप्टिव मोड में आयोजित की जाएगी।