Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2022 4:34 AM IST / Updated: Oct 24 2022, 07:30 PM IST

Sarkari Naukri 2022: CISF, UKPSC और सीमा सड़क संगठन में बंपर वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयार कर रहे युवाओं के लिए यह दिवाली (Diwali 2022) नौकरियों का पिटारा लेकर आया है। केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने अपने-अपने विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश तक नौकरियों की बहार है। सेना में भी बंपर वैकेंसी निकली है। आप 10वीं पास हैं या ग्रेजुएट तो इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरी तरफ केंद्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया भी चल रही है। सभी यूनिवर्सिटीज की कट-ऑफ लिस्ट जारी होने लगी है। नीट काउंसलिंग की प्रॉसेस भी जारी है। करियर,एजुकेशन और जॉब से संबंधित हर अपडेट्स यहां पाएं..

03:24 PM (IST) Oct 24

DU Admissions 2022

दिल्ली यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार दाखिला दिया जा रहा है। दिवाली फेस्टिवल को देखते हुए फीस जमा करने की तारीख आगे बढ़ाई गई थी। छात्रों को बता दें कि 25 अक्टूबर यानी कल तक अपना फीस जमा कर दें। उम्मीदवारों ने दिवाली को देखते हुए इस तारीख को बढ़ाने की अपील की थी। एडमिशन लेने जा रहे छात्र कल तक अपने फीस का भुगतान  कर दें। इसके बाद तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

02:00 PM (IST) Oct 24

UKPSC Forest Guard notification 2022

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन रक्षक के कई पदों पर आवेदन मंगाए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 894 पद भरे जाएंगे। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई, 2022 तक कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। लिखित परीक्षा, पीईटी / पीएसटी शारीरिक परीक्षण और डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के आधार पर सेलेक्शन होगा। 
 

01:11 PM (IST) Oct 24

CISCE Board Exam 2023

आईएससीई ने  ICSE 10वीं और ISC 12वीं की अगले साल होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है। छात्र इन सैंपल पेपर्स के जरिए एग्जाम पैटर्न और बेसिक जानकारी कलेक्ट कर सकते हैं। बोर्ड एग्जाम 2023 में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इन सैंपल पेपर्स में नंबर ऑफ क्वेश्चन, सेलेबस, असाइनमेंट, मार्किंग प्रजेस के साथ मैक्सिमम पेपर नंबर, इंटर्नल असाइनमेंट की डिटेल्स है।

12:01 PM (IST) Oct 24

RBI Result 2022

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड बी फेज-2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि फेज-1 का रिजल्ट 6 जून, 2022 को आया था। वहीं, फेज-2 का रिजल्ट अब जारी किया गया है। इस तरह रिजल्ट चेक करें... 

How To Check RBI Result 2022 

  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट bi.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ऑफिसर ग्रेड बी फेज-2 एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉग इन कर अपना क्रेंडेशियल भरें.
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें.

10:05 AM (IST) Oct 24

सीमा सड़क संगठन में नौकरी

सीमा सड़क संगठन (BRO) में MTS समेत कई पदों पर भर्तियां (BRO Recruitment 2022) निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर, 2022 है।

BRO Recruitment 2022
कुल पद-  327
मल्टी स्किल्ड वर्कर (कुक)- 133
ऑपरेटर (संचार)- 46 
इलेक्ट्रीशियन- 43
मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ)- 27
वेल्डर- 24
ड्राफ्ट्समैन- 16
सुपरवाइजर स्टोर- 13
हिंदी टाइपिस्ट- 10
सुपरवाइजर सिफर- 9
पर्यवेक्षक (प्रशासन)- 7

10:04 AM (IST) Oct 24

CISF Recruitment 2022

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) के पदों भर्तियां (CISF Recruitment 2022) निकली हैं। आवेदन की कल आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, CISF की ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 540 पदों को भरा जाएगा।

योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

आयु सीमा
18 से 25 साल

आवेदन शुल्क
100 रुपए