Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2022 4:24 AM IST / Updated: Nov 02 2022, 06:19 PM IST

Sarkari Naukri 2022: वन विभाग, BPSC, SAIL समेत यहां बंपर वैकेंसी, आवेदन में न करें देरी

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास जॉब पाने का सुनहरा मौका है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बंपर नौकरियां निकली हैं। सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस विभाग में भी शानदार मौका है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों में भी कई पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। टीचिंग प्रोफेशन में भी करियर की ढेर सारी संभावनाएं हैं। जेएनयू से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय तक एडमिशन की प्रॉसेस चल रही है। करियर,एजुकेशन और जॉब की हर अपडेट्स और न्यूज यहां पाएं..

06:17 PM (IST) Nov 02

IBPS PO Prelims Result 2022

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (IBPS PO Prelims Result 2022) जारी हो गया है। आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 2 नवंबर से 9 नवंबर, 2022 तक लिंक एक्टिव रहेगा। बता दें कि आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 16 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। 

इस तरह चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
होम पेज पर IBPS PO Prelims Result 2022 लिंक पर क्लिक करें.
अपनी डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
रिजल्ट को चेक कर लें और पेज को डाउनलोड कर लें.
इसका एक प्रिंटआउट भी रख लें.
 

03:39 PM (IST) Nov 02

Haryana CET Exam City 2022 Released

HSSC ने हरियाणा CET 2022 एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। नेशनलटेस्टिंग एजेंसी 5 और 6 नवंबर, 2022 को हरियाणा में ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिप्ट दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक चलेगी।

ऐसे चेक करें सिटी इंटीमेशन स्लिप
सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
Haryana CET Exam City 2022 लिंक पर क्लिक करें.
अपनी मांगी गई जानकारी भरें.
आपका सिटी एग्जाम स्लिप स्क्रीम पर आ जाएगा.
इसे चेक कर लें और डाउनलोड कर लें.
 

12:58 PM (IST) Nov 02

वन विभाग में बंपर वैकेंसी

गुजरात वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 823 पदों भर्ती (Gujarat Forest Guard Recruitment 2022) निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट forests.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर, 2022 है।

कौन कर सकता है आवेदन
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार
आयु सीमा- 18 से 34 साल

11:50 AM (IST) Nov 02

SAIL में वैकेंसी

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में कर्मचारी और अधिकारियों की वैकेंसी निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 474 पदों को भरा जाएगा। 3 नवंबर, 2022 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है। 18 से 30 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सेल राउरकेला अपरेंटिस भर्ती 2022
ट्रेड अप्रेंटिस- 113 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस- 107 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 41 पद

सेल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2022
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 65 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 59 पद
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग- 52 पद
माइनिंग इंजीनियरिंग- 26 पद
सिविल इंजीनियरिंग-16 पद
केमिकल इंजीनियरिंग- 14 पद
इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग- 13 पद

10:10 AM (IST) Nov 02

BPSC में वैकेंसी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर, 2022 है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2022 को 21 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर सलेक्शन होगा। 
 

10:05 AM (IST) Nov 02

RSMSSB Admit Card 2022 Released

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 6 नवंबर, 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 1128 पदों पर भर्ती की जाएगी।1041 पद फॉरेस्ट गार्ड और 87 पद फॉरेस्टर के हैं।

इस तरह एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर Admit Card टैब पर क्लिक कर आगे बढ़ें.
Direct recruitment of forester and forest guard 2020 लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें.
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें
 

09:54 AM (IST) Nov 02

UGC NET 2022 Result Date

यूजीसी नेट के रिजल्ट (UGC NET 2022 Result Date) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2021 और जून 2022 में शामिल कैंडिडेट्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी हफ्ते में नतीजों की घोषणा हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कई घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा चार चरणों में 9 जुलाई से 22 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी।