Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2022 4:44 AM IST / Updated: Nov 07 2022, 07:02 PM IST

Sarkari Naukri 2022: तीन विभाग, 12500 से ज्यादा नौकरियां, 10वीं पास करें अप्लाई

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार के मंत्रालयों और विभागों में ढेर सारी अपॉर्च्युनिटी आई है। अलग-अलग खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। टीचिंग में करियर बनाना है या सेना-पुलिस में जाकर देश की सेवा करना है, तो आपके पास मौके ही मौके हैं। कई नौकरियां बिना परीक्षा ही मिल रही हैं। सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन हो जाएगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में गवर्नमेंट जॉब पाने का गोल्डन चांस है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया भी करीब-करीब पूरी होने वाली है। जल्द ही क्लासेस शुरू करने की तैयारी चल रही है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर अपडेट्स यहां पाएं..

04:54 PM (IST) Nov 07

दिल्ली में 9 नवंबर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते बंद प्राइमरी स्कूल 9 नवंबर, 2022 से खुलने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। रविवार को एयर क्वालिटी अच्छी होने के बाद कई तरह की पाबंदियों में छूट दे दी गई थी। इसके बाद ही स्कूल खुलने की उम्मीद थी। सोमवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।

03:42 PM (IST) Nov 07

BSF में 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी

SSC की कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2022 के तहत BSF के 10 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएसएफ में 10,497 खाली पद हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है।

वैकेंसी डिटेल्स
सामान्य वर्ग पुरुष- 3733 पद
सामान्य वर्ग महिला- 661 पद
ओबीसी पुरुष- 1980 पद
ओबीसी महिला- 348 पद
एससी पुरुष- 1405 पद
एससी महिला- 245 पद
एसटी पुरुष- 917 पद
एसटी महिला- 163 पद
इडब्लूएस पुरुष- 887 पद
इडब्लूएस महिला- 158 पद

योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
18 साल से 23 साल उम्र
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट
 

02:38 PM (IST) Nov 07

Youth Verification Challenge Award

भारतीय छात्रों ने यूनेस्कों के मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। यूनेस्को ग्लोबल मीडिया एंड इन्फोर्मेशन लिट्रेसी वीकली की तरफ से आयोजित यूथ वैरिफिकेशन चैलेंज में भारत के तीन छात्रों की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। एसपिअनाश एक्सपर्ट नाम की टीम में रॉयल, अभिताभ और रूका शामिल हैं। इन तीनों ने प्रतियोगिता में शामिल 28 देशों के 4000 से ज्यादा प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की है। रॉयल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, अमिताभ गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और रूका जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। प्रतियोगिता में इन्होंने 200 से ज्यादा चैलेंज को सॉल्व किया।

11:45 AM (IST) Nov 07

Lucknow University Admission 2022

लखनऊ यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-23 में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय ने पीजी की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें जिन छात्रों का नाम है, वे आज फिजिकली उपस्थित होकर अपना डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन करा सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर और डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाना है। मैनेजमेंट, लॉ, कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस समेत सभी स्टूडेंट्स के लिए डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन अनिवार्य है।
 

11:05 AM (IST) Nov 07

तेलंगाना पुलिस में भर्ती

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने एसआई और कॉन्स्टेबल के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसकी लिखित परीक्षा समाप्त हो गई है। चयनित उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण में शामिल होना है। 10 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:15 AM (IST) Nov 07

DRDO में बंपर वैकेंसी

डिफेंस रिसर्च एंड डेपलपमेंट ऑर्गनाइजेश (DRDO) के सेंटर फॉर परसोनल टेलेंट मैनेजमेंट में आज से एडमिन एंड एलाइड कैडर के पदों पर आवेदन शुरू हो गया है। कुल 1,000 से ज्यादा भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 1061 है।  आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

10:14 AM (IST) Nov 07

IGNOU में एडमिशन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के जुलाई सत्र 2022 के रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स ignouadmission.samarth.edu.in या  ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि 31 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन होना था लेकिन बाद में तारीख बढ़ा दी गई और 7 नवंबर, 2022 कर दी गई थी।

इस तरह करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
जुलाई 2022 सत्र रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन प्रक्रिया की पूरी डिटेल भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
अब सबमिट करें और एप्लिकेशन को डाउनलोड कर लें.