Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2022 4:58 AM IST / Updated: Nov 16 2022, 07:20 PM IST

Sarkari Naukri 2022 : पांच विभाग 15000 से ज्यादा वैकेंसी, 10वीं पास भी पाएं सरकारी नौकरी

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं तो आप रहे हैं तो आपके लिए लेकर आए हैं नौकरियों का पिटारा। 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएट और पीएचडी होल्डर्स तक के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। 8वीं पास भी कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां दिल्ली से यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में निकली है। केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों और विभागों में भी खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेस और पुलिस में भी भर्ती की जा रही है। UPSC, SSC ने भी कई पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया भी करीब-करीब आखिरी दौर में हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी चल रही है। करियर, एजुकेशन और जॉब की हर न्यूज यहां पाएं..

04:47 PM (IST) Nov 16

HBSE Supplementary Result 2022

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर छात्र इसे चेक कर सकेंगे। 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 46.52 प्रतिशत और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 60.14 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता है।

03:10 PM (IST) Nov 16

हेल्थ विभाग में अधिकारी बनने का मौका

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 3531 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 7 दिसंबर, 2022 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य में बीएससी या नर्स या आयुर्वेद प्रैक्टिशनर करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही संबंधित राजस्थान नर्सिंग काउंसिल या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, राजस्थान में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 40 साल तक होनी चाहिए।

03:05 PM (IST) Nov 16

NEET MDS 2023 एग्जाम पोस्टपोन

राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (NBE) ने नीट एमडीएस 2023 (NEET MDS 2023) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 8 जनवरी, 2023 को होने वाली परीक्षा अब 1 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी कि MDS कोर्स में एडमिशन मिलता है। हर साल यह परीक्षा होती है। नीट एमडीएस एग्जाम की बात करें तो कुल 6200 सीटे हैं, जिसमें 50 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटा और बाकी 50 प्रतिशत स्टेट कोटा की हैं। 

12:33 PM (IST) Nov 16

राजस्व विभाग में नौकरी, आज ही कर लें आवेदन

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (DLRS) में 10 हजार पदों पर भर्ती के आवेदन का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना फॉर्म नहीं भरा है वे आधिकारिक वेबसाइट online.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 21 साल से कम और 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।

11:55 AM (IST) Nov 16

फॉरेस्ट गार्ड के 2300 पद पर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से आयोजित होने जा रही वन रक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 12 नवंबर, 2022 को आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब यह फैसला लिया गया है। अब 11 दिसंबर, 2022 को यह परीक्षा कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 तक दो शिफ्ट में यह परीक्षा होगी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2300 पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के जरिए फाइनल सेलेक्शन होगा। रिटेन पास करने वाले फिजिकल के लिए बुलाए जाएंगे, इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

10:29 AM (IST) Nov 16

SAIL में बिना परीक्षा पाएं जॉब

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर, 2022 है। कुल 245 पद इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाएंगे। 

योग्यता
क्वालिफिकेशन- 65 प्रतिशत अंकों के साथ मैकेनिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, सिविल इंस्ट्रुमेंटेशन और माइनिंग विषयों में इंजीनियरिंग 
उम्र सीमा- 23 नवंबर, 2022 तक 28 साल से ज्यादा न हो

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 700 रुपए
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और विभागीय उम्मीदवार- 200 रुपए

चयन प्रक्रिया
GATE 2022 परीक्षा में ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट के आधार पर

10:29 AM (IST) Nov 16

स्पेस डिपार्टमेंट में रिसर्च साइंटिस्ट बनने का मौका

नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस अप्लीकेशन्स सेंटर ने रिसर्च साइंटिस्ट और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nesac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 30 नवंबर, 2022 आवेदन की लास्ट डेट है। इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रिसर्च साइंटिस्ट के 10 और जूनियर रिसर्च फेलो के 9 पद भरे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता
रिसर्च साइंटिस्ट- सबंधित विषय में एमई या एमटेक फर्स्ट डिविजन में पास
JRF- संबंधित विषय में फर्स्ट डिविजन में पीजी, नेट, गेट, एन और जेट पास अनिवार्य