Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2022 4:51 AM IST / Updated: Nov 06 2022, 06:47 PM IST

Sarkari Naukri 2022 : पांच विभाग, बंपर वैकेंसी, जल्दी से जल्दी करें अप्लाई

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नौकरी की ढेर सारी अपॉर्च्युनिटी आई है। केंद्र और राज्य सरकारों ने अलग-अलग खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। कई परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हो गए हैं और अब इंटरव्यू की तैयारी चल रही है तो कुछ एग्जाम्स होने जा रहे हैं। शिक्षक बनना है या सेना में जाना है या फिर पुलिस विभाग में जॉइन करना चाहते हैं तो आपके पास भी अवसर ही अवसर हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में नौकरियां ही नौकरियां निकली हैं। यूजी-पीजी एडमिशन प्रक्रिया भी जारी है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर खबर और अपडेट्स यहां पाएं..

04:15 PM (IST) Nov 06

केरल TET एग्जाम की तारीखों में बदलाव

केरल TET की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। केटीईटी 2022 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब 11 नवंबर, 2022 हो गई है। आधिकारिक वेबासाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आखिरी तारीख 7 नवंबर, 2022 है। बता दें कि 26 और 27 नवंबर, 2022 को यह परीक्षा होनी थी लेकिन अब 3 और 4 दिसंबर, 2022 कर दी गई है। दो शिफ्ट में ढाई-ढाई घंटे की परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
 

01:56 PM (IST) Nov 06

पंजाब एंड सिंध बैंक में ऑफिसर बनें

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) में ऑफिसर बनने का शानदार मौका है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 5 नवंबर, 2022 से आवेदन की शुरुआत हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर, 2022 है। इस आवदेन की प्रक्रिया के जरिए कुल 50 पद भरे जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स
मार्केटिंग ऑफिसर-रिलेशनशिप मैनेजर- 25 पद
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 13 पद
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 3 पद
टेक्निकल ऑफिसर आर्किटेक्ट- 2 पद
विदेशी मुद्रा डीलर- 2 पद
डेटा विश्लेषक- 2 पद
ट्रेजरी डीलर- 2 पद
प्रथम सुरक्षा अधिकारी- 1 पद

12:07 PM (IST) Nov 06

SBI में बंपर वैकेंसी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। एसबीआई सर्किल बेस्‍ड ऑफिसर (CBO) के 1400 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की लास्ट डेट 7 नवंबर, 2022 है। आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या ibpsonline.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,422 खाली पद भरे जाएंगे। इनमें 1400 रेगुलर और 22 बैकलॉग के पद शामिल हैं. परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 में आयोजित की जा सकती है।
 

10:50 AM (IST) Nov 06

दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। कमला नेहरू कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 69 पदों पर यह वैकेंसी निकली है। आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर, 2022 है।

10:22 AM (IST) Nov 06

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों के लिए आवेदन (IPPB Recruitment 2022) मंगाए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41 पद भरे जाएंगे। 4 नवंबर, 2022 से आवेदन की शुरुआत हो गई है। उम्मीदवार 18 नवंबर, 2022 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुलक 750 रुपए है। इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा।
 

10:22 AM (IST) Nov 06

अब उत्तराखंड में भी MBBS की हिंदी में पढ़ाई

एमपी के बाद अब उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी में होगी। अगले सत्र से एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई शुर हो जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति इस पर खास प्लान बना रही है। मध्यप्रदेश के सेलेबस और नए सेलेबस के ड्राफ्ट का अध्ययन करने के बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्र सरकार हिंदी को विशेष महत् दे रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी अब अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी पर जोर दिया जा रहा है।

10:21 AM (IST) Nov 06

UPSSSC Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में फॉरेस्ट गार्ड (वन दरोगा) के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका है। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर लें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 701 पद भरे जाएंगे। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ्य, फिजिक्स और केमेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी समेत अन्य साइंस सब्जेक्ट से ग्रेजुएट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 21 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 25 रुपए है।