Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2022 4:18 AM IST / Updated: Nov 10 2022, 09:33 AM IST

Sarkari Naukri 2022: 8वीं-10वीं पास हैं तो करें अप्लाई, आपके लिए बंपर वैकेंसी

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे युवाओं के पास जॉब पाने का गोल्डन चांस है। सेना से लेकर पुलिस में बंपर भर्ती निकली है। केंद्रीय विद्यालयों में टीचर बनने का सुनहरा मौका है। केंद्र से राज्य सरकार के मंत्रालयों और विभागों में नौकरियां ही नौकरियां निकली हैं। DRDO, SAIL, ONGC जैसी सरकारी कंपनियों ने भी कई पदों पर आवेदन मंगाए हैं। UPSC, SSC ने भी नौकरियों का पिटारा खोला है। इधर विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में खाली सीटें भरने की कवायद है। CBSE समेत स्टेट बोर्ड्स 2023 में होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। यूपी बोर्ड ने तो नकल माफियाओं पर नकेल कसने फुलप्रूफ प्लान बनाया है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर जानकारी यहां पाएं..

03:59 PM (IST) Nov 09

कस्टम विभाग में वैकेंसी

आयुक्त सीमा शुल्क, जामनगर में कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ये भर्तियां टिंडेल, सुखानी, इंजन ड्राइवर, लॉन्च मैकेनिक, ट्रेड्समैन और सीमैन जैसे पदों पर की  जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jamnagarcustoms.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 27 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं.। आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर, 2022 है।

योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं पास। ITI का सर्टिफिकेट अनिवार्य

आयु सीमा
18 से 35 साल

सैलरी
25,500 से 81,100 रुपए

03:06 PM (IST) Nov 09

UPHESC Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। इसकी परीक्षा की तारीख का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी  पेपर बनाया जा रहा है। जनवरी, 2023 में परीक्षा हो सकती है। ये भर्तियां यूपी के डिग्री कॉलेजों में 37 सब्जेक्ट के लिए हैं।

हिंदी- 80
बीएड- 75
रसायन विज्ञान- 70
अंग्रेजी- 62
अर्थशास्त्र- 60
वाणिज्य- 49
वनस्पति विज्ञान- 48
भूगोल- 47
राजनीति विज्ञान- 44
संस्कृत- 43
समाजशास्त्र- 42
भौतिक विज्ञान- 40
प्राणि विज्ञान- 33
इतिहास- 25
शिक्षाशास्त्र 25
गणित- 24
सैन्य विज्ञान- 21
प्राचीन इतिहास- 19
मनोविज्ञान- 17
शारीरिक शिक्षा- 13
गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत गायन- 10-10
चित्रकला- 9
विधि व उर्दू- आठ-आठ
उद्यान विज्ञान, मानव शास्त्र व संगीत सितार- 4-4
कृषि अर्थशास्त्र व संगीत तबला- 3-3
सांख्यिकी- 2
एशियन कल्चर- 1


 

11:55 AM (IST) Nov 09

यूपी में सरकारी नौकरी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2022 है। लिखित परीक्षा जनवरी, 2023 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया  के तहत कुल 209 पद भरे जाएंगे। 92 पद जनरल कैंडिडेट्स के लिए है। जबकि ओबीसी के लिए 51, एससी के लिए 41, ईडब्ल्यूएस के लिए 20 और एसटी के लिए 5 पद हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनकी उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 1180 रुपए है। एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क 826 रूपए है।

10:26 AM (IST) Nov 09

प्राइवेट नौकरी का अनुभव लाइए, सरकारी नौकरी पाइए

गोवा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। अब प्राइवेट सेक्टर में अनुभव के बिना किसी को भी सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि सरकारी नौकरी में वहीं, उम्मीदवार अब से आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास प्राइवेट सेक्टर में काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव रहे। एक रोजगार मेले में बोलते हुए सीएम ने कहा कि अब वह समय गुजर चुका है, जब लोग बिना अनुभव पढ़ाई के करने के बाद नौकरी पा जाते थे। सीएम ने भर्ती के नियम में बदलाव के भी संकेत दिए हैं।

09:49 AM (IST) Nov 09

SAIL Recruitment 2022

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 245 पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर, 2022 है। ऐसे उम्मीदवार जिनके पास 65 प्रतिशत अंकों के साथ मैकेनिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, सिविल इंस्ट्रुमेंटेशन और माइनिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री है, वे आवेदन कर सकते हैं। उनकी उम्र 23 नवंबर, 2023 तक 28 साल होनी चाहिए।

09:49 AM (IST) Nov 09

NEET PG Counselling 2022

नीट पीजी मॉप अप राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवार कल यानी 10 नवंबर, 2022  तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। MCC के शेड्यूल को मुताबिक मॉप अप राउंड अलोकेशन आज जारी हो सकता है। इस राउंड के जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों एएमयू, बीएचयू, डीयू और आईपी विश्वविद्यालयों की खाली सीटों पर ऑल इंडिया रैंकिग वाले कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाएगा।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in जाएं.
होम पेज पर पीजी मेडिकल काउंसलिंग के लिंक पर जाएं.
मॉप अप राउंड के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें.