Engineering Jobs 2026: 4200 से ज्यादा पदों पर बंपर मौका
इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए यह समय किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। C-DAC, BSNL, SBI, Bank of Baroda, Indian Army और Indian Navy जैसे बड़े संस्थानों में कुल मिलाकर 4277 से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। C-DAC में देश के कई शहरों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती हो रही है, जहां सैलरी 50,000 रुपए से 1,80,000 रुपए प्रति माह तक मिल सकती है। BSNL में Senior Executive Trainee पदों के लिए आवेदन bsnl.co.in पर किए जा सकते हैं, जहां शुरुआती सैलरी करीब 60,000 रुपए मंथली है। SBI और Bank of Baroda में बैंकिंग और IT प्रोफाइल के लिए भर्ती चल रही है, जिसमें सैलरी 48,000 रुपए से 1 लाख रुपए प्रति माह तक हो सकती है। वहीं Indian Army और Navy में SSC के तहत चयन होने पर शानदार सैलरी के साथ सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।