SBI Interview: SBI की PO भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू लेटर जारी, मेन्स क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को मौका

Published : Feb 04, 2022, 07:45 AM IST
SBI Interview: SBI की PO भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू लेटर जारी, मेन्स क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को मौका

सार

एसबीआई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

करियर डेस्क. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) द्वारा निकाली गई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की परीक्षा के लिए इंटरव्यू जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स मेन्स एग्जाम को क्वालीफाई कर चुके हैं वो कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।   प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए मेन्स की परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2056 पदों पर भर्तियां होंगी। प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट्स SBI की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं। 

कैसे डाउनलोड करें अपना लेटर

  • कैंडिडेट्स इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in या ibpsonline.ibps.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Current Opening के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद Recruitment of Probationary Officers के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां Interview Call Letter के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां Registration No/Roll No और Password के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको इंटरव्यू लेटर दिखाई दिखने लगेगा अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे होगा सिलेक्शन 
एसबीआई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स में दी गई परफॉर्मेंस के आधार पर ही मेंस में बुलाया जाएगा। मेंस में पास होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी। 

कितने पदों के लिए हो रही है भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2000 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 810 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा ओबीसी के लिए 540 सीटें। एससी के लिए 300 और एसटी के लिए 150 सीटों पर, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS के लिए 200 सीटें रखी गई हैं। जबकि बैकलॉग में 56 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें- GATE Exam 2022: इंजीनियरिंग के लिए देने जा रहे है गेट एक्जाम, तो जानें इसके dos और don'ts

 NEET PG Counselling 2021: राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, जानें जरूरी डीटेल्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और