School Holiday Today: आज 14 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक जानें ताजा अपडेट

Published : Nov 14, 2026, 06:01 AM IST
School Holidays

सार

School Holiday Today 14 November: आज बाल दिवस और छठ महापर्व के दूसरे दिन स्कूल खुले हैं या बंद? दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार और हरियाणा-राजस्थान तक ताजा अपडेट जानिए।

School Closed Today: आज 14 नवंबर को बाल दिवस और छठ महापर्व का दूसरा दिन है। सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने से पहले हर माता-पिता के मन में यही सवाल है कि क्या आज शनिवार को को स्कूल खुले हैं या छुट्टी है? दिवाली के त्योहार खत्म होने और छठ पूजा की वजह से कई लोग तारीखों को लेकर कन्फ्यूज हैं। अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो बता दें कि देश के ज्यादातर राज्यों में आज स्कूल खुले हैं। केंद्र या किसी भी राज्य सरकार की तरफ से 14 नवंबर को लेकर कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, बढ़ते प्रदूषण, स्थानीय त्योहारों और कुछ इलाकों में चल रहे प्रदर्शनों की वजह से कई स्कूलों ने अपने स्तर पर बदलाव किए हैं।

क्या आज दिल्ली-NCR में स्कूल खुले हैं?

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आज ज्यादातर स्कूल सामान्य समय पर खुले हैं। हालांकि, दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण की वजह से कई स्कूलों ने 'हाइब्रिड मोड' यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प शुरू किया है। इसके अलावा, अगर आपके बच्चे का स्कूल कनॉट प्लेस (CP) या किसी प्रदर्शन वाले इलाके के पास है, तो सुबह स्कूल प्रशासन से संपर्क करके जरूर कंफर्म कर लें।

क्या आज यूपी में स्कूल की छुट्टी है?

उत्तर प्रदेश में आज 14 नवंबर को राज्य स्तर पर कोई सरकारी छुट्टी नहीं है और स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे। सिर्फ उन्हीं जिलों या प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी हो सकती है, जहां जिलाधिकारी (DM) का कोई अलग आदेश जारी हुआ हो या स्कूल के अपने कैलेंडर में दिवाली वीक की लंबी छुट्टी दी गई हो।

क्या आज बिहार में स्कूल बंद रहेंगे?

बिहार में आज शनिवार, 14 नवंबर को सभी स्कूल अपने नियमित समय पर खुले रहेंगे। राज्य में कल यानी 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा की बड़ी छुट्टी रहेगी। फिर भी, किसी आखिरी बदलाव के लिए अपने स्कूल का आधिकारिक नोटिस या वॉट्सऐप ग्रुप जरूर चेक कर लें।

क्या आज 14 नवंबर को हरियाणा में स्कूल खुले हैं?

हरियाणा सरकार की तरफ से आज 14 नवंबर को किसी भी तरह की राज्यव्यापी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल रोज की तरह खुलेंगे, जब तक कि किसी जिले में स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई अलग आदेश न जारी किया गया हो।

क्या आज राजस्थान में स्कूल की छुट्टी है?

राजस्थान में आज स्कूल बंद नहीं हैं और सभी स्कूल अपने सामान्य समय पर चलेंगे। हालांकि, स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए किसी जिले का प्रशासन या प्राइवेट स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर छुट्टी का नोटिस जारी कर सकता है।

आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में स्कूल बंद हैं या खुले?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 2026 के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर में 14 नवंबर को कोई सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) नहीं है। इसलिए दोनों पहाड़ी राज्यों में आज सभी स्कूल अपने नियमित शेड्यूल के मुताबिक खुले रहेंगे।

बच्चों को स्कूल भेजने से पहले 4 काम जरूर कर लें

  1. प्रदूषण और लोकल हालात को देखते हुए कई बार प्रशासन या स्कूल प्रबंधन सुबह-सुबह अचानक छुट्टी का मैसेज भेज देते हैं। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए बच्चों को बस स्टॉप या स्कूल छोड़ने से पहले अपने बच्चे की क्लास का आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप, SMS या स्कूल का मोबाइल ऐप चेक करें।
  2. अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और स्कूल किसी प्रदर्शन वाले इलाके के आसपास है, तो वहां के ट्रैफिक और स्कूल बस की टाइमिंग जरूर पता कर लें।
  3. दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण के कारण दिल्ली के कई स्कूलों ने छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास का ऑप्शन दिया है। अपने स्कूल का सर्कुलर ध्यान से पढ़ें।
  4. स्थानीय मौसम या किसी खास आयोजन के चलते जिला प्रशासन यानी जिलाधिकारी (DM) के स्तर पर छुट्टी का आदेश जारी हो सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। स्थानीय मौसम, वायु प्रदूषण या प्रशासनिक कारणों से स्कूलों के खुलने और बंद होने का फैसला आखिरी समय में भी बदला जा सकता है। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अपने स्कूल के आधिकारिक नोटिस, वॉट्सऐप ग्रुप या जिला प्रशासन के आदेश की पुष्टि जरूर कर लें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhath Puja School Holiday Today: आज छठ के पहले दिन स्कूल खुले हैं या बंद? जानें यूपी-बिहार का स्टेटस
Anant Singh Family: कितनी बड़ी है अनंत सिंह की फैमिली? पत्नी नीलम देवी से लेकर भाई-बेटे और बेटियों तक, जानिए परिवार में कौन-कौन